Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly Crime News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर सब्जी वाले के घर पथराव, ईंट लगने से बुजुर्ग महिला ... Agra News: आगरा में बच्ची की हत्या पर भड़की भीड़, पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ Bangladesh Bus Accident: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता Bastar Naxal News: 96% नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, जानें 400 सिक्योरिटी कैंप को लेकर क्या है सरकार का प्ल... खाड़ी में भयंकर युद्ध! ईरान के हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत, कुवैत में मची सबसे ज्यादा तबाही दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... क्वांटम प्रकाश में 48 आयामी दुनिया की खोज Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट'

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा, खुलेंगे कई राज

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए बहु करोड़ी घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जगतार सिंह संघेडा ने बड़ा खुलासा किया है। जगतार सिंह संघेडा ने ट्रस्ट में हुई 13 नियुक्तियों से जुड़े मामले की शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एडीसीपी को भेजी है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि यह पंजाब का सबसे बड़ा घोटाला हो सकता है, जिसकी तह तक जाना बेहद जरूरी है।

उनका कहना है कि इस मामले में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक नेता शामिल हो सकते हैं। संघेडा का दावा है कि अगर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की गई, तो यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा साबित हो सकता है।