Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ...

कनाडा की चेतावनी से बढ़ी टेंशन! अटारी बॉर्डर रिट्रीट परेड से दूर रहें नागरिक

अमृतसरः ऑप्रेशन सिंदूर और दिल्ली बम ब्लॉस्ट की घटना के बाद कनाडा की एम्बेसी अपने नागरिकों को जे.सी.पी. अटारी बॉर्डर परेड स्थल पर न जाने के निर्देश दे रही है।

कनाडा से भारत में आकर जे.सी.पी. अटारी बॉर्डर पर बी.एस.एफ. की रिट्रीट सैरेमनी परेड देखने के लिए आए सैलानियों को एम्बेसी की तरफ से ईमेल व अन्य के जरिए मैसेज भेजे जा रहे है, जिससे कई विदेशी सैलानी अमृतसर आकर पर परेड स्थल की तरफ नहीं जाते है, जबकि रिट्रीट सैरेमनी परेड स्थल पर रोई तनावपूर्ण हालत नहीं है। कुछ सैलानी तो ऐसे होते हैं जो भारतीय मूल के होते है, लेकिन इतनी दूर से अमृतसर आने पर उनको निराश होकर लौटना पड़ता है।

रिट्रीट सैरेमनी परेड की बात करें तो ऑप्रेशन सिंदूर के दौरान टूरिस्ट गैलरी को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया था, कोविड के समय भी टूरिस्ट गैलरी बंद की गई थी, हालांकि ऑप्रेशन सिंदूर के बाद अभी भी बी.एस.एफ. की तरफ से जीरो लाइन वाले गेट नहीं खोले जाते है और पाकिस्तान रेंजर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया जाता है।