Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खाड़ी क्षेत्र के मित्र देश भी अब डोनाल्ड ट्रंप से घबड़ाये ईरान ने वहां से गुजरते एक जहाज पर हमला किया इबोला का प्रकोप दक्षिण सूडान तक फैलने की आशंका प्रारंभिक अनुमान से कहीं बहुत ज्यादा है भूकंप का नुकसान कीर स्टारमर के अचानक इस्तीफा के बाद अगले पीएम की चर्चा उत्तर कोरिया की सैन्य शक्ति विस्तार से परेशान दक्षिण कोरिया यूरोप की भीषण गर्मी से एशियाई एसी निर्माताओं की चांदी Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के...

ब्लास्ट से पहले कलह! दिल्ली हमले को अंजाम देने से पहले आतंकी उमर और मुजम्मिल में हुआ था झगड़ा, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

झगड़ा सुलझाने के लिए उमर ने बनाया सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप बनाया था. इसमें उसने डॉक्टर मुजम्मिल समेत आदिल, मुफ़्फर और इरफ़ान को जोड़ा. लेकिन विवाद नहीं सुलझा.

आतंकी मुजम्मिल ने कबूली ये बात

वहीं, आतंकी मुजम्मिल ने जांच एजेंसी के सामने कबूला कि साल 2023 में दिल्ली और कई शहरों में ब्लास्ट की साजिश रची थी. दो साल से ब्लास्ट के लिए विस्फोटक का इंतज़ाम कर रहे थे. अमोनियम नाइट्रेट और यूरिया ख़रीदने की ज़िम्मेदारी मुज़म्मिल की थी. मुजम्मिल ने गुरुग्राम से 26 क्विंटल NPK खाद खरीदा था.

इस खाद को विस्फोटक में तब्दील करने की जिम्मेदारी डॉक्टर उमर मोहम्मद की थी. उमर मोहम्मद को ही विस्फोट के लिए केमिकल, रिमोट और डिवाइस अरेंज करने की जिम्मेदारी दी गई थी. मुजम्मिल ने तीन लाख रुपये में NPK खाद खरीदा था.

जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि ब्लास्ट के लिए सेल्फ फंडिंग की गई थी.

  • डॉ. मुज़म्मिल ने दिए थे 5 लाख रुपये
  • डॉ. आदिल अहमद राथर 8 लाख रुपये
  • डॉ. मुफ़्फर अहमद राथर 6 लाख रुपये
  • डॉ. उमर 2 लाख रुपये
  • डॉ. शाहीना शाहिद ने 5 लाख रुपये

कुल 26 लाख रुपये कैश में जमा कर डॉ. उमर को दिए गए थे.

NIA ने अब तक 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीते दिनों ने NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई. NIA ने इन चारों को श्रीनगर से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार किए गए आरोपी

  • डॉ. मुअज़म्मिल शकील गनई (पुलवामा, J&K)
  • डॉ. अदील अहमद राथर (अनंतनाग, J&K)
  • डॉ. शहीन सईद (लखनऊ, यूपी)
  • मुफ़्ती इरफ़ान अहमद वगाय (शोपियां, J&K)

गिरफ्तार आरोपी

  • आमिर रशीद अली उसी के नाम पर वह कार रजिस्टर्ड थी जिसका इस्तेमाल धमाके में किया गया
  • जासिर बिलाल वानी उर्फ़ दानिश जिसने हमलावर को तकनीकी मदद उपलब्ध कराई थी

NIA को यह जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सौंपी गई थी. एजेंसी देशभर के अलग अलग राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस आतंकी मॉड्यूल के हर सदस्य तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.