Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Akshara Singh in Itha Movie: अक्षय कुमार के बाद अब श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह? वायरल ... Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप का तांडव, 1450 से ज्यादा मौतें; भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन ... LPG Gas Connection New Rules: अब एक घर में नहीं चलेगा LPG और PNG कनेक्शन; जानें सरकार का नया नियम Gmail का 'Undo Send' फीचर: गलत ईमेल भेजने की गलती अब होगी पल भर में ठीक Dry Eye Syndrome: आंखों में चुभन और खुजली को न करें नजरअंदाज; जानें डॉक्टर की सलाह और सही बचाव Delhi Voter List Update: दिल्ली में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू; 30 जून से घर-घर सत्यापन करे... Patna Coaching Dispute: खान सर की बढ़ीं मुश्किलें; पुलिस की नई केस डायरी में बॉडीगार्ड के हथियारों पर... Garh Ganesh Temple Ropeway: जयपुर के गढ़ गणेश मंदिर तक पहुंचना होगा आसान; 9 करोड़ की रोप-वे परियोजना क... Shivhar Fire News: बिहार के शिवहर में गैस सिलेंडर विस्फोट; 8 घर राख, 6 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर Jaipur Resort Accident: चंदवाजी में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत; कई घायल

पूरी तरह बंद हैं पंजाब का ये शहर, बिगड़े हालात! सड़कों पर उतरे लोग

फगवाड़ा:  शहर में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। दरअसल, आज शिव सैनिकों, हिंदू संगठनों के नेताओं और साथी समर्थनों द्वारा 19 नवम्बर को पूर्ण फगवाड़ा बंद का ऐलान किया गया हैं, जिस कारण बाजार पूरी तरह बंद है।  पुलिस के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों के साथ शिवसेना के नेता भी सड़क पर उतर आए हैं और फगवाड़ा की मुख्य सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिले की कपूरथला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से विफल रहा है, जिसके चलते स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

क्या है मामला 
फगवाड़ा में गौशाला बाजार में गत दिवस  युवकों की एक टोली द्वारा शिवसेना पंजाब के प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल के पुत्र शिवसेना नेता जिम्मी करवल पर गोलियां चला दी और उसकी मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।इस दौरान जब जिम्मी करवल पर हुए जानलेवा हमले की सूचना उसके पिता इंद्रजीत करवल को मिली तो वह अपने पुत्र को बचाने के लिए खुद घटनास्थल पर पहुंचे जहां दोषी युवकों ने इंद्रजीत करवल पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जख्मी हुए इंद्रजीत करवल और उनके पुत्र जिम्मी करवल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है जहां सरकारी डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। सरकारी डॉक्टर के अनुसार जिम्मी करवल के सिर पर गंभीर घाव आए हैं। इसी मध्य शहर में हुए गोलीकांड की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में नगर निगम फगवाड़ा के मेयर रामपाल उप्पल, फगवाड़ा के विधायक सरदार बलविन्द्र सिंह धालीवाल, डी.एस.पी. फगवाड़ा भारत भूषण सहित बहुत बड़ी संख्या में फगवाड़ावासी मौजूद रहे हैं।