Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता;... बहन की शादी की खुशियाँ 'मातम' में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; क... Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का 'संग्राम', पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां... Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना 'काल', 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन ... नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; 'वर्ल्ड क्लास' बनाने के ... बंगाल चुनाव के लिए ममता का 'मास्टरस्ट्रोक'! घर बैठे मिलेगा इलाज और 'लक्ष्मी भंडार' में बड़ा इजाफा; ट... Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा... Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत... Eid 2026 Fashion: सारा अर्जुन के 'यलीना' लुक से लें ईद के लिए इंस्पिरेशन, कजरारी आंखें और कश्मीरी झु... बदरी-केदार में 'विशेष पूजा' अब महंगी! श्रीमद भागवत कथा के लिए देने होंगे 1 लाख, महाभोग का भी बढ़ा रेट...

दिल्ली में प्रदूषण का ‘काला साया’ बरकरार! 38 इलाकों का AQI अब भी खतरनाक स्तर पर, सांस लेना हुआ दूभर, कब मिलेगी राहत?

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. इन दिनों ज्यादातर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 पर दर्ज किया जा रहा है. बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद AQI के स्तर में कोई खास सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. अधिकतर AQI मॉनिटरिंग सेंटर में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इन दिनों दिल्ली की आबोहवा बहुत खराब हो चुकी है. दिन-ब-दिन हालात गंभीर होते जा रहे है. पॉल्यूशन के साथ-साथ सर्दी का सितम भी देखने को मिल रहा है. 39 एक्टिव AQI मॉनिटरिंग सेंटर में से 38 पर प्रदूषण का रेड अलर्ट है, जहां AQI 300 से 500 के बीच बना हुआ है. प्रदूषण की एक मोटी चादर ने दिल्ली के वातावरण को ढका हुआ है. इसके चलते लोगों में हेल्थ प्रॉब्लम्स भी देखने को मिल रही है. आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश जैसी परेशानी दिल्ली में बेहद आम हो गई.

बवाना का AQI पहुंचा 444

प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चे, बुजुर्ग और सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों में देखने को मिल रहा है. समीर ऐप के मुताबिक, बुधवार सुबह 6 बजे बवाना का AQI सबसे ज्यादा 444 रिकॉर्ड किया गया है. सबसे कम AQI लोधी रोड का 327 है. बवाना सहित दिल्ली के 38 इलाकों में AQI का रेड अलर्ट जारी किया गया है. अलीपुर का AQI-383, आनंद विहार का AQI-417, अशोक विहार का AQI-433, आया नगर का AQI-373 और बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI-389 दर्ज किया गया है.

खतरनाक कैटेगरी में दिल्ली का AQI

इसके अलावा, चांदनी चौक का AQI-438, मथुरा रोड का AQI-379, डाॅ करनी शूटिंग रेंज का AQI-385, डीटीयू का AQI-434, द्वारका सेक्टर का AQI-385, IGI एयरपोर्ट का AQI-341, IHBAS दिलशाद गार्डन का AQI-319, ITO का AQI-381, जहांगीरपुरी का AQI-442, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI-379, मेजय ध्यानचंद स्टेडियम का AQI-351, मंदिर मार्ग का AQI- 377, मुंडका का AQI-406, नजफगढ़ का AQI-365, नरेला का AQI-425, नेहरू नगर का AQI-414 रिकॉर्ड किया गया है.300 से 500 के बीच का AQI खतरनाक कैटेगरी में आता है.

जानें कैसा रहेगा वेदर

वेदर की बात करें तो आज (बुधवार) दिल्ली में मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. आने वाले 2 से दिन में मौसम कोई खास बदलाव आने के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं.NCR में भी प्रदूषण की लगभग यही स्थिति गंभीर बनी हुई है. नोएडा का ओवरऑल AQI-412, ग्रेटर नोएडा का AQI-450, गाजियाबाद का AQI-436 और गुरुग्राम का AQI-289 बना हुआ है.