Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonam Wangchuk Protest: अस्पताल से वांगचुक का ऐलान, जारी रहेगा अनशन, CJP ने मांगा शिक्षा मंत्री का इ... Petrol Diesel Price Today: 21 जुलाई के ताजा रेट जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव Lightning Strike in Prayagraj: प्रयागराज में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झ... Akhnoor Border: जम्मू के अखनूर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, BSF ने नाकाम की साजिश India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने लिया ... Kharge vs PM Modi: 'कहां गया 56 इंच का सीना?' पीएम मोदी के तंज पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा पलटवार Train Derailment: गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर मालगाड़ी बेपटरी, 16 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें ... Priyanka Gandhi on NEET: 'संसद बच्चों की है, किसी की जागीर नहीं', छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़कीं प्र... Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली में आग का तांडव, हरि नगर में फटे सिलेंडर, स्वरूप कॉलोनी के गोदाम में... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर फिर डटे CJP समर्थक, पुलिस से झड़प के बाद दिलजीत दोसांझ ने दिया स...

Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट हटाने का निर्देश

सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने तमिल मीडिया आउटलेट ‘नकीरन’ को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ विवादित कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है.हाई कोर्ट ने नकीरन को निर्देश दिया है कि वे सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन से जुड़े उन सभी विवादित वीडियो और लेखों को हटा दें, जो भ्रामक या मानहानि करने वाले हैं.

फाउंडेशन ने दिसंबर 2025 में कोर्ट में अर्जी दी थी कि उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जिससे उनके समाज कल्याण के कामों में रुकावट आ रही है. कोर्ट ने नकीरन को ऐसी सामग्री दोबारा प्रकाशित न करने के लिए भी कहा है.

सच की जीत हुई है- ईशा फाउंडेशन

ईशा फाउंडेशन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कुछ लोग बिना किसी सबूत के जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे थे, लेकिन सच की जीत हुई है. ईशा फाउंडेशन ने कहा कि हम दिल्ली हाई कोर्ट के इस अंतरिम आदेश का स्वागत करते हैं.

‘मदद करने का हमारा संकल्प नहीं रुकेगा’

पिछले 30 सालों से ज्यादा समय से ईशा फाउंडेशन समाज की भलाई और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है, जिससे करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है. कुछ लोग जानबूझकर फाउंडेशन के काम को रोकने के लिए हमले कर रहे हैं. ईशा फाउंडेशन ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा. झूठ फैलाने या बदनाम करने की कोशिशों से लोगों की मदद करने का हमारा संकल्प नहीं रुकेगा.