Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई सामग्री से सूरज की रोशनी से पराबैगनी प्रकाश, देखें वीडियो Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस...

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर सूरजपुर में दंपति से लाखों की ठगी

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. प्रेमनगर में रहने वाले दंपति के साथ ये ठगी हुई है. जिसके बाद पति पत्नी अपनी रकम वापसी के लिए दर दर भटक रहे हैं. थक हारकर वे सूरजपुर पुलिस के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई.

दंपति ने बताया ऐसे हुई लाखों रुपये की ठगी: प्रेमनगर की रहने वाली शीतल साहू ने बताया “गुरुकुल पैरामेडिकल के संचालक रामनिवास साहू से उनके पति की पहचान थी. सूरजपुर का ही रहने वाला रामनिवास साहू कभी कभी उनके घर आता था. इसी दौरान आरोपी ने उनके पति से मंत्रालय में पहचान होने की बात कही और एडीओ के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया. आरोपी ने इसके लिए 7 लाख रुपये खर्च होने की बात कही. जिसके झांसे में वे आ गए और 7 लाख रुपये का जुगाड़ कर रामनिवास साहू को दिया.”

महिला के पति विकास साहू ने बताया “एडीओ के पद पर पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर रामनिवास साहू ने सात लाख रुपये लिए. कैश और ऑनलाइन पेमेंट के जरिए आरोपी को रुपये दिए गए. लेकिन जब अगस्त में परीक्षा का रिजल्ट आया तो पता चला कि पत्नी का सलेक्शन नहीं हुआ तो रामनिवास से रुपये वापस देने की मांग की. लेकिन वह टालने लगा. इसके बाद कई बार मांगने और दबाव के बाद आरोपी ने 4 लाख रुपये वापस दिए. बाकी के तीन लाख रुपये अब तक नहीं दिए. इसी की शिकायत पुलिस से करने पहुंचे हैं.”

सूरजपुर पुलिस कर रही जांच: वहीं शिकायत मिलने के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने सम्बंधित थाने के माध्यम से जांच कराकर कार्रवाई करने की बात की है.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने बताया कि शीतल साहू ने शिकायत की है कि रामनिवास साहू ने विकास अधिकारी पद पर नौकरी लगाने के लिए रुपये लिए थे. मांगने पर पैसा वापस नहीं दे रहा है. इस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.