Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

MSP पर धान खरीदी से पहले अवैध परिवहन पर एक्शन, रामानुजगंज में 6081 बोरी अवैध धान जब्त, 3 राज्यों से घिरा है जिला

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है. इससे पहले ही बिचौलिए और तस्कर पर प्रदेशभर में एक्शन शुरू हो गया है. बलरामपुर जिले में भी धान का परिवहन करने में सक्रिय बिचौलियों पर प्रशासन की नजर है. रामानुजगंज में धान खरीदी शुरू होने से पहले अब तक 6081 बोरी धान जब्त करने की कार्रवाई हो चुकी है.

3 राज्यों से लगा है जिला: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने से पहले बिचौलिए दूसरे राज्यों से धान परिवहन कर यहां खपाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आस पास झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र हैं. धान की तस्करी कर खपाने के लिए बिचौलिए यहां एक्टिव हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी अवैध धान को खपाने से रोकने के लिए लगातार सक्रिय हैं और कार्यवाही कर रहे हैं.

9 नाके लगाकर चेकिंग: रामानुजगंज एसडीएम आनंद नेताम ने बताया कि कुछ बिचौलिए सीमावर्ती राज्य झारखंड और उत्तर प्रदेश से धान यहां ला रहे हैं. जैसे ही हमें सूचना मिली तो हमने जहां-जहां से धान का परिवहन हो सकता है, वहां चेंकिंग लगाई. यहां ऐसे 9 जगहों पर हमारे अनुभाग के अंदर नाके लगाए गए हैं और धान के अवैध परिवहन पर धरपकड़ की कार्रवाई कर रहे हैं.

हमें लगता है कि धान का अवैध परिवहन हो सकता है. हम लगातार सीमावर्ती राज्य के बॉर्डर पर निगरानी रख रहे हैं. लगातार धरपकड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी– आनंद नेताम, SDM

अब तक 6081 बोरी धान जब्त: रामानुजगंज एसडीएम ने बताया कि अब तक हमने 6081 बोरी धान जब्त किया है. छत्तीसगढ़ समेत आसपास के राज्य में अभी पूरी तरह से धान की कटाई नहीं हुई है. ऐसे में ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.