Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सामने पुलिसवाले का बेटा, 2 साल के बैन से की वापसी, डेल स्टेन ने इन गेंदब... Akshay Kumar News: 220 करोड़ की फिल्म में 'नकली मूंछ' लगाने पर अक्षय कुमार ने मांगी माफी, 4 साल बाद ... Air India Crash Tragedy: अहमदाबाद विमान हादसे में परिवार खोने वाले मोहम्मद शेठवाला को झटका, ब्रिटेन ... Strait of Hormuz: होर्मुज में फंसे जहाजों से बिटकॉइन में वसूली! ईरान के IRGC पर 'डिजिटल डकैती' का आर... Vivo Price Hike: वीवो ने दिया झटका! Vivo V70 से Vivo T5x तक, ₹4000 महंगे हुए ये 6 स्मार्टफोन्स; देखे... Ganga Saptami 2026: कब है गंगा सप्तमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जाह्नवी ऋषि से जुड़ी पौराणिक ... फैटी लिवर के मरीजों के लिए अंडा 'वरदान' है या 'विलेन'? अंडे का पीला भाग खाने से पहले जान लें ये जरूर... Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के एक साल बाद भी बैसरन घाटी में जिंदा है खौफ, गोलियों की गूंज से अब तक ... Viral News: पेड़ पर फंसे पालतू तोते को उतारने के लिए बुलाई फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया; जान... Jabalpur Road Accident: जबलपुर में रफ्तार का कहर, पानी पीने रुके बाप-बेटे को रईसजादे की कार ने रौंदा...

जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस का कब्ज़ा! नवीन यादव ने जीता चुनाव, जानिए बीजेपी को कितने वोट मिले और किस नंबर पर पहुंची?

तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है. इस चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने 24729 वोटों से चुनाव जीत लिया है. नवीन को कुल 98988 वोट मिले हैं. यहां भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर रही है. यहां कुल 58 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था.

जुबली हिल्स उपचुनाव के नतीजों में शुरुआत से ही कांग्रेस आगे रही है. यहां सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती की गई कुल 109 पोस्टल बैलेट वोटों में से 103 वोट गिने गए. इसमें कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव आगे रहे.

जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र का गठन 2009 में संयुक्त आंध्र प्रदेश में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के तहत हुआ था. साल 2009 में इस सीट से विष्णुवर्धन रेड्डी कांग्रेस से चुनाव जीते थे, जबकि मगंती गोपीनाथ तेलंगाना के गठन के बाद 2014 से लगातार तीन बार जीतते आ रहे थे. इस सीट पर 58 उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए मतगणना के लिए कुल 42 टेबल लगाई गई थीं. कुल 407 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती 10 राउंड में की गई.

क्यों कराया जा रहा इस सीट पर चुनाव?

जुबली हिल्स सीट पर बीआरएस के पूर्व विधायक मगंती गोपीनाथ का निधन हो गया था. यही वजह है कि सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी. केवल इस सीट से कुल 58 उम्मीदवार मैदान में थे. लेकिन, मुकाबला मुख्य रूप से तीन दलों के बीच देखने को मिल रहा है.

चुनावी रण में मुख्य रूप से बीआरएस से मगंती सुनीता, कांग्रेस से नवीन यादव और बीजेपी से दीपक रेड्डी चुनावी रण में ताल ठोक रहे थे. हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव ने चुनाव जीत लिया है.