Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

दिल्ली में धमाका, अमेरिका में हलचल! जताई गहरी चिंता, जारी की एडवाइजरी!

राजधानी दिल्ली में हुए घातक धमाके के बाद अमेरिका ने गहरी चिंता व्यक्त की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है और लगातार जानकारी इकट्ठा कर रहा है।

अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी करते हुए कहा, “हम दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद की स्थिति पर नज़दीकी नज़र रख रहे हैं। प्रभावित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।” इसके साथ ही, अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इधर, घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और खुफिया एजेंसियां पहुँच चुकी हैं। प्रारंभिक जांच जारी है और विस्फोट की प्रकृति तथा इसके पीछे की वजहों को तलाशा जा रहा है। हताहतों की आधिकारिक संख्या और नुकसान का विवरण अभी सामने नहीं आया है।

धमाके के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है, खासकर बाज़ारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस सतर्क है। सरकारी एजेंसियों की शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद स्थिति को लेकर और जानकारी साझा की जाएगी।