Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सासो के 42 वर्षीय शासन के और विस्तार की संभावना यमन के हूती अब भी चुप्पी साधे बैठे हैं शांति वार्ता के लिए अमेरिका और रूस के निर्णय का इंतज़ार अमेरिका और चीन के बीच पेरिस में वार्ता खार्ग द्वीप पर अभी और हमले होंगेः ट्रंप छोटी बस पर सवार भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत लद्दाख की आवाज, रासुका का खौफ और न्याय की कसौटी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की...

मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा, सोचा न था ऐसे आएगी मौत

मानसा: मानसा के नजदीकी गांव नंदगढ़ और मोफर के बीच मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की आवारा पशु से टकराने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव नंदगढ़ के बिंदर सिंह (दोनों का नाम एक ही था) मोटरसाइकिल पर गांव मोफर से अपने गांव नंदगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल किसी आवारा पशु से टकरा गई, जिससे सड़क पर गिरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना झुनीर के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आवारा पशु से मोटरसाइकिल की टक्कर होने के कारण बिंदर सिंह पुत्र गरीब सिंह और बिंदर सिंह पुत्र अजायब निवासी गांव नंदगढ़ की मौत हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।