Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आई एजेंट्स ने साइबर सुरक्षा टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान, यूके AI सिक्योरिटी इंस्टीट्यू... सावन में गूंज रहे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, डिंडौरी के ऋण मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सै... तंदुरुस्त दिखने वाले बॉडीबिल्डर क्यों हो रहे अचानक अकाल मृत्यु के शिकार? 2025 के आंकड़े डरा रहे दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह...

Ludhiana Crime: हिमाचल के व्यापारी से बड़ी लूट, बेहोशी की दवा पिलाकर नकदी और कीमती सामान पार; लुधियाना पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना: महानगर में नौसरबाजों के जाल इस कदर बिछ चुके हैं कि बाहर से आने वाले लोग अब यहां कदम रखते ही असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश से लुधियाना की गांधी नगर मार्कीट में रैडीमेड कपड़ों की खरीदारी करने आए एक कारोबारी के साथ शातिर नौसरबाज ने वारदात को अंजाम दिया। इससे कारोबारी का न केवल पैसा गया, बल्कि वह अपनी सुध-बुध भी खो बैठा। इस बार बस स्टैंड पर ही एक ठग के झांसे में आ गया और अपनी खून-पसीने की कमाई गंवा बैठा। पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि वह रविवार सुबह बस स्टैंड पर उतरा था और गांधी नगर मार्कीट जाने के लिए समय होने के कारण वहीं बैठ गया। इसी बीच एक युवक उसके पास आकर बैठ गया और बड़ी शालीनता से बातों का सिलसिला शुरू कर दिया। बातों-बातों में शातिर युवक ने खुद को फार्मासिस्ट बताया और राजेश का विश्वास जीत लिया।

जब राजेश ने शरीर में हल्का दर्द होने की बात कही तो उस कथित फार्मासिस्ट ने बड़े ही मददगार अंदाज में उसे दर्द निवारक दवा का लालच दिया। राजेश ने अनजान युवक पर भरोसा कर वह दवा खा ली लेकिन उसे क्या पता था कि वह दवा नहीं, बल्कि उसे लूटने के लिए दिया गया बेहोशी का जहर था। दवा खाते ही राजेश गहरी नींद में सो गया और जब कुछ घंटों बाद उसे होश आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी जेब से 12 हजार रुपये की नकदी और महंगा मोबाइल फोन गायब था। वह युवक जिसने खुद को फार्मासिस्ट बताया था, मौके से भाग चुका था। होश आने पर राजेश को समझ आया कि वह एक शातिर नौसरबाज का शिकार बन चुका है। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि आरोपी ने पहले उसे बातों में फंसाया और फिर बेहोश कर उसकी जेब साफ कर दी।