Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आई एजेंट्स ने साइबर सुरक्षा टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान, यूके AI सिक्योरिटी इंस्टीट्यू... सावन में गूंज रहे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, डिंडौरी के ऋण मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सै... तंदुरुस्त दिखने वाले बॉडीबिल्डर क्यों हो रहे अचानक अकाल मृत्यु के शिकार? 2025 के आंकड़े डरा रहे दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह...

पुराने नोट और सिक्के बेचने की सोच रहे हैं? रुकिए! कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे ऑनलाइन फ्रॉड के जाल में; RBI ने जारी की है सख्त चेतावनी

गुड़गांव: अगर आपके पास भी पुराने एंटीक नोट और सिक्के हैं और आप भी उन्हें ऑनलाइन विज्ञापन देखकर उंचे दाम पर बेचने का प्रयास कर रहे हो तो सावधान हो जाओ। ऐसा न हो कि आप इन एंटीक नोट और सिक्के बेचने के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंस जाओ। ऐसे ही ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को साइबर थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल व सिम बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, साइबर थाना वेस्ट द्वारा पुराने सिक्के एवं नोट अधिक कीमत पर खरीदने का लालच देकर रजिस्ट्रेशन फीस, GST, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के नाम पर की जा रही साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस प्रकरण में वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 1 सदस्य/आरोपी को खेड़तल तिजारा (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है।

  आरोपी पहचान समयदीन (उम्र-37 वर्ष, योग्यता-05वीं) निवासी गांव बेरला, जिला खेड़तल तिजारा (राजस्थान) के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि आरोपी पुराने सिक्कों के बदले में अधिक दाम देने वाले गिरोह के साथ काम करता है व आरोपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म(फेसबुक/इंस्टाग्राम/यूट्यूब) माध्यम से विज्ञापन डालते है व जब कोई व्यक्ति विज्ञापन के माध्यम से इन्हें संपर्क करता है तब यह उन व्यक्तियों के व्हाट्सएप के माध्यम से पुराने सिक्कों की फोटो मंगवाता व उन सिक्कों की लाखों में कीमत बताकर उनसे रजिस्ट्रेशन, GST, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के नाम पर ठगी करते है। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त अभियोग में भी आरोपी ने महिला से बात की व रजिस्ट्रेशन, GST, इनकम टैक्स व अन्य चार्ज के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी की थी जिसके चलते आरोपी के हिस्से में 10 लाख रुपये आए थे।

आपको बता दें कि 10 मार्च को महिला ने पुलिस को शिकायत के माध्यम से बताया कि इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (यूट्यूब/फेसबुक) पर पुराने सिक्के व स्पेशल नोट खरीदने संबंधी विज्ञापन देखे। इसने दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने पर आरोपियों ने इसके पुराने सिक्कों/नोटों की कीमत 75 लाख रुपए बताई तथा इसके बाद सिक्कों के बदले इसे मिलने वाले रुपयों पर GST, रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य चार्ज के नाम पर विभिन्न माध्यम से विभिन्न खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर करवाकर इसके साथ ठगी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।