Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...

खाकी का कहर! नशे में धुत ASI की गाड़ी ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, एक शिक्षक की मौत, 4 लोग गंभीर, हड़कंप

 जावद: नीमच जिले के जावद-भरभड़िया रोड पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। हादसे में बाइक सवार ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ पिता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी ललिता (35), बेटा हर्षित (10) और बेटी जया (6) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक अन्य बाइक सवार अठाना निवासी भोपाल पिता नारायण सिंह (44) भी इस हादसे में घायल हुए।

दशरथ अपने परिवार के साथ नीमच से जावद लौट रहे थे। हादसा भरभड़िया गांव की घाटी के पास हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जावद थाने में पदस्थ एएसआई मनोज यादव ने अपनी गाड़ी से सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी। वाहन का नंबर HR 99 ABS (Temp) 1491 बताया गया है।

घटना के बाद लोगों और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल नीमच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दशरथ को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है।

ASI के वाहन में मिली शराब की बोतल

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद एएसआई मनोज यादव वाहन के पास मौजूद थे और नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन से शराब की गंध आ रही थी तथा कार से शराब की एक बोतल और एक खाली गिलास मिलने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि चालक ने चार वाहनों को टक्कर मारी, जिनमें दो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं।

सूचना मिलते ही नीमच केंट थाना प्रभारी वीरेंद्र झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने भिजवाया। वहीं इस घठना को लेकर लोगों में भारी रोष है।

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

हादसे में दो छोटे बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी।

ASI निलंबित, मामला दर्ज

नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने प्रारंभिक जांच के आधार पर एएसआई मनोज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।