Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

मिशन 2027 की तैयारी! राहुल गांधी आज पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों को करेंगे संबोधित, SIR और संगठन सृजन पर देंगे गुरुमंत्र

भोपाल: नर्मदापुरम जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में दो नवंबर से चल रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी भाग लेंगे। वह भोपाल होते हुए साढ़े तीन बजे पचमढ़ी पहुंचेंगे। यहां शिविर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और संगठन सृजन को लेकर अपनी बात रखेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह बिहार के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम है। इसकी रूपरेखा भी राष्ट्रीय स्तर पर ही तय हुई है। दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में पार्टी की रीति-नीति से लेकर संगठन सृजन, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सहित सम सामयिक विषयों पर अलग-अलग नेताओं द्वारा जानकारी दी जा रही है। साथ ही आदिवासी बहुल गांवों का भ्रमण, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

इसी कड़ी में अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसमें वह जिला अध्यक्षों की भूमिका, संगठन के सशक्तीकरण के लिए उठाए जाने वाले कदमों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय पर चर्चा करेंगे।

एसआईआर पर रह सकता है राहुल गांधी का फोकस

उल्लेखनीय है कि वह लगातार मतदाता सूची की गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश, हरियाणा में सहित अन्य राज्यों में वोट चोरी करके सरकार बनाने का आरोप भी भाजपा पर लगा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का शिविर में पूरा फोकस इसी विषय पर रहेगा क्योंकि मध्य प्रदेश में भी एसआईआर प्रारंभ हो गया है।

प्रदेश में चार दिसंबर तक मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाए जाने हैं। पार्टी को आशंका है कि जिस तरह से बिहार में लाखों नाम मतदाता सूची से हटाए गए, उसी तरह से मध्य प्रदेश में भी नाम हटेंगे, इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्षों को एसआईआर के काम को प्राथमिकता देने, संगठन पंचायत और वार्ड स्तर संगठन सृजन अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

वरिष्ठ नेताओं से भी करेंगे बात

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी बात करेंगे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित अन्य नेता पचमढ़ी में उपस्थित रहेंगे।