Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प... Delhi-NCR Weather: दिल्ली में इस हफ्ते 45°C पार करेगा पारा, कल से 4 दिन भीषण लू का 'येलो अलर्ट' जारी Rishikesh Train Accident: ऋषिकेश में बड़ा ट्रेन हादसा टला; शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के डिब्...

रेलवे स्टेशन पर लूट! GST घटने के बाद भी भोपाल में ₹14 की पानी की बोतल ₹15 में बिक रही, 44 दिन से नहीं आया नया स्टॉक

भोपाल। क्या आप मानने को तैयार हैं कि जिन रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन 7500 पानी की बोतलें बिक जाती हों, वहां पिछले डेढ़ महीने से पानी का नया स्टाक ही नहीं आया! भोपाल के रेलवे स्टेशनों पर ऐसा ही होता दिख रहा है। जीएसटी सुधार के बाद रेलवे ने बोतलबंद पानी की दरों में एक रुपये की कटौती की थी। अब बोतल 15 रुपये की जगह 14 रुपये लीटर बिकनी थी, लेकिन भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यह दर लागू नहीं हुआ। दुकानदार कहते हैं कि बोतल पर प्रिंट रेट 15 रुपया लिखकर आया है तो यही देना होगा।

रेलवे बोर्ड में उप निदेशक कैटरिंग रंगराजन अनंतरत्नम के हस्ताक्षर से 20 सितंबर को सभी महाप्रबंधकों और आईआरसीटीसी के प्रबंध संचालक आदि के लिए एक आदेश जारी किया। इसमें बताया गया कि जीएसटी सुधार के बाद जो स्थिति बनी है उसके तहत बोतलबंद पानी का अधिकतम खुदरा मूल्य एक लीटर वाली बोतल पर 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और आधा लीटर बोतल के लिए 10 रुपये से घटाकर नौ रुपये करना है। नई दरों को 22 सितंबर से लागू किया जाना था। पांच अक्टूबर की रात यानी 44 दिन बीत जाने के बाद भी यह आदेश भोपाल में लागू नहीं हो पाया।