Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Donald Trump News: 'क्या ट्रंप मानसिक रूप से फिट हैं?' महिला सांसद ने रक्षा मंत्री को घेरा, दागे तीख... Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही धड़ाम WhatsApp Cloud Storage: अब Drive और iCloud के भरोसे नहीं रहेगा WhatsApp; चैट्स बैकअप के लिए आया नया ... मंदिर और घर की पूजा: आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए क्या है सही तरीका? जानिए गुरुजी के अनुसार दोनों का म... गर्मियों में पेट की समस्याओं से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें आंतों की नेचुरली सफाई और कब्ज से बचने ... Mission Punjab 2027: पंजाब फतह की तैयारी में जुटे अमित शाह, 'नशा मुक्त पंजाब' के जरिए AAP को घेरने क... मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों... Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई रील, थाने की जीप का भी किया इस्तेमाल; पुलि... Udaipur Crime: बहन की मौत का बदला! जीजा को घर से अगवा कर जंगल ले गया साला, पत्थरों से सिर कुचलकर की ... सीमांचल में भारत-नेपाल रिश्तों को नई पहचान: भारतीय पुरुषों से ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी नागरिक...

चूहों ने ढहा दिया पुल! इंदौर नगर निगम का अजीब तर्क, शास्त्री ब्रिज गिरने पर दिया हैरान कर देने वाला बयान, इंजीनियर बोले- ‘झूठ’

 इंदौर में 75 साल पुराने एक ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढह गया है. नगर निगम की महापौर परिषद के एक सदस्य ने इस पुल के ढहने के लिए चूहों के प्रकोप को जिम्मेदार ठहराया है. सिविल इंजीनियरिंग विशेषज्ञों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि रखरखाव की कमी और यातायात में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ.

मध्य प्रदेश के इस शहर की एक व्यस्त सड़क पर स्थित शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा रविवार को ढह गया, जिससे 5*7 फुट का गड्ढा बन गया. घटना के बाद, इंदौर नगर निगम (IMC) ने गड्ढे की मरम्मत शुरू कर दी है और पुल पर अतिरिक्त संरचनात्मक मरम्मत कार्य भी कर रहा है.

IMC की महापौर परिषद में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी राजेंद्र राठौर ने  बताया, “शास्त्री ब्रिज में कोई संरचनात्मक दोष नहीं है. हालांकि, इस पुल पर चूहों का आतंक है. बड़े चूहों ने फुटपाथ के पास कई बिल खोद लिए हैं, जिससे पुल खोखला हो गया है. इस वजह से पुल का एक हिस्सा धंस गया.” उन्होंने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) के मानकों और शहर के श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS) के सिविल इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर किया जा रहा है. SGSITS एक सरकारी सहायता प्राप्त स्वायत्त संस्थान है.

इन विशेषज्ञों में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, “शास्त्री ब्रिज के एक हिस्से का धंसना एक चेतावनी है. पुल पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है और यह घटना अपर्याप्त रखरखाव का नतीजा है. अकेले चूहे पुल में इतनी बड़ी दरार नहीं डाल सकते थे और यह घटना संरचनात्मक संकट का नतीजा है.”

उन्होंने सुझाव दिया कि मानकों के अनुसार, 25 वर्ष से अधिक पुराने हर पुल की मजबूती और भार वहन क्षमता का नियमित परीक्षण किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को समाप्त किया जा सके.