Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने ली करवट; मई के पहले हफ्ते तक मेघ गर्जन और बारिश का अलर्ट... Vineet Tiwari Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; SIT का गठन, कई ठिकानों पर पुलिस... Palamu Railway Wagon Factory: पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सां... Jharkhand Board Result: आईसीएसई-आईएससी नतीजों में झारखंड का जलवा, 99.2% पास प्रतिशत के साथ बेटियों क... Land Dispute: जमीन सीमांकन के दौरान अंचल टीम पर हमला; महिलाओं ने कर्मियों को पीटा, काम रोककर भागे अध... Ramgarh Cyber Crime: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; साइबर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी खातों से ... CG Assembly: महिला सशक्तिकरण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र; शासकीय संकल्प पेश, आरक्षण पर हुई ब... Durg News: 'रामलला दर्शन योजना' के तहत 178 श्रद्धालु अयोध्या रवाना; मेयर धीरज बाकलीवाल ने दिखाई हरी ... Real Estate Scam: नामी बिल्डर के ठिकानों पर ED का छापा; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेज खंगाल रही ... Bijapur News: 'मनवा पुलिस मनवा नाटे' अभियान के तहत चिंगेर में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ ...

बड़ी खबर: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्यों…

कपूरथला/चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, उन्होंने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए गए एक बयान में कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी की थी, जिसके बाद कपूरथला थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस एफआईआर के बाद राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, यह एफआईआर पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू की शिकायत पर दर्ज की गई है। राजा वड़िंग के बयान के बाद धार्मिक संगठनों ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी थी।

जानें क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि राजा वड़िंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक जनसभा में मृत गृह मंत्री बूटा सिंह के बारे में जातिवादी टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद उन्हें एससी आयोग ने नोटिस जारी कर तलब किया था। हालांकि, राजा वड़िंग ने इस पूरे मामले पर माफी मांगते हुए स्पष्टीकरण भी दिया था। अब इस पूरे विवाद पर कपूरथला पुलिस थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।