Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... नाइजीरिया में जुमे की नमाज के दौरान जिहादी गुटों की खूनी झड़प कनाडा के एडमंटन शहर के गुरुद्वारा में चाकूबाजी इजरायली हवाई हमलो पर सीरिया ने अब प्रतिक्रिया जतायी खुदाई में मारे गये लोगों के कंकाल बरामद हुए अंतरिक्ष टेलीस्कोप मिशन को बंद करने का एलान

दहशतनाक क्रूरता! पति ने पत्नी की नाक काटकर फेंकी, ब्लेड से उंगलियां भी काटीं, जानवर ले गए कटा हुआ अंग

MP के झाबुआ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी नाक काट दी. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मामला मंगलवार का है. राणापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़लवा के राकेश (23) अपनी 22 वर्षीय पत्नी के साथ गुजरात के संतरामपुर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे. 4 महीने से वहीं पर काम कर रहे थे. उनके साथ उनका 6 साल का बेटा भी था.

बताया जा रहा है कि इसी फैक्ट्री में बिहार मूल का एक मजदूर भी काम करता है. महिला उससे बातचीत करती थी. इसी बात से पति, पत्नी पर शक करता रहता था और उससे विवाद करता था.

मंगलवार को दोनों पति-पत्नी संतरामपुर से बाइक पर अपने गांव पाड़लवा लौट रहे थे. बताया जा रहा है पूरे रास्ते पति अपनी पत्नी से झगड़ा करता रहा. शाम करीब 4.30 बजे जब दोनों गांव पहुंचे तो यहां भी उनके बीच विवाद हुआ.

बात इतनी बढ़ गई कि पति ने अपने पर्स में से ब्लेड निकाली और पत्नी की नाक काट दी. इतना ही नहीं, ब्लेड से पत्नी की उंगलियों पर भी वार किया, जिससे वह घायल हो गई.

जानवर खा गए नाक
बताया जा रहा है कि बाद में खोजने गए तो जानवर नाक को खा गए थे. इसके बाद पति खुद घायल पत्नी को बाइक से इलाज के लिए राणापुर अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने महिला को झाबुआ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

आरोपी गिरफ्तार 
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी कार्रवाई की. राणापुर थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. कानून की तमाम धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.