Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
असम की महिलाओं की 'बड़ी बैसाखी'! 40 लाख लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹9,000; CM हिमंत सरमा ने महिला... दिल्ली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! बनी देश की पहली 'रिंग मेट्रो' वाली राजधानी, पीएम मोदी ने 71.5 किमी ल... Punjab Budget 2026: 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 और SC महिल... Arvind Kejriwal in Gujarat: गांधीनगर में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- "भ्रष्टाचार खत्म करने क... Kanpur News: कानपुर में फॉरेंसिक साइंटिस्ट की सरेआम पिटाई, तीन महिलाओं ने बीच चौराहे पर किया हमला; प... UP News: उत्तर प्रदेश में गूगल मैप की बड़ी लापरवाही, गलत नेविगेशन के कारण नाले में गिरी तेज रफ्तार क... दिल्ली की रफ्तार को लगा 'पंख'! सीएम रेखा ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन; कनेक्टिविटी में आएगा ... Tamil Nadu Assembly Election 2026: AIADMK चीफ पलानीस्वामी ने DMK-कांग्रेस गठबंधन को घेरा, बोले- "गठब... Karnataka Crime News: शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन और लूट! कर्नाटक की महिला ने पति पर लगाए गंभी... मलेरिया नियंत्रण की दिशा में इस खोज की बहुत मदद मिलेगी

WhatsApp पर बड़ा बदलाव! अब बिना नंबर के होगी कॉल, जल्द आ रहा है ‘यूजरनेम कॉलिंग’ फीचर

 व्हाट्सएप एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है, जिससे आप बिना फोन नंबर सेव किए किसी भी यूजर को सिर्फ यूजरनेम से कॉल कर पाएंगे. WhatsApp iOS और Android दोनों पर इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इसके लॉन्च के बाद यूजर्स को मैसेजिंग ही नहीं, वॉयस और वीडियो कॉलिंग भी सिर्फ यूजरनेम सर्च करके करने की सुविधा मिलेगी. हालांकि, इससे स्पैम कॉल्स की नई समस्या बन सकती हैं, जिसके लिए WhatsApp यूजरनेम की जैसे सिक्योरिटी फीचर पर भी काम कर रहा है.

WhatsApp Username Calling फीचर कैसे करेगा काम?

फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp के नए बीटा वर्जन में ऐसा कोड देखा गया है जिससे पता चलता है कि यूजर्स सर्च बार में किसी का यूजरनेम टाइप करके सीधा कॉल लगा सकेंगे. कॉल टैब में सर्च करके, प्रोफाइल मिलने पर वॉयस या वीडियो कॉल का विकल्प दिखेगा. यह फीचर उन यूजर्स को कनेक्ट करेगा जिनका नंबर आपके पास नहीं है, लेकिन आप उनका यूजरनेम जानते हैं. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और किसी यूजर के लिए एक्टिव नहीं किया गया है.

स्पैम से बचाएगा Username Key फीचर

चूंकि यूजरनेम से कॉल करना आसान होगा, इसलिए WhatsApp स्पैम कॉल की आशंका को रोकने के लिए यूज़रनेम की नामक नया सिक्योरिटी फीचर भी लाने वाला है. यह एक वैकल्पिक लेयर होगी, जिसके तहत कॉल करने वाले को सही की दर्ज करनी होगी तभी कॉल कनेक्ट होगा. इससे अनजान और स्पैम यूज़र्स सीधे कॉल नहीं कर पाएंगे. यह फीचर पहले से ही सिग्नल जैसे ऐप्स में देखने को मिलता है, लेकिन WhatsApp इसे और सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहा है.

इन फीचर्स पर भी काम कर रहा WhatsApp

WhatsApp इन दिनों कई नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है, जिनमें कवर फोटो सेट करने का ऑप्शन, इन-चैट स्टोरेज मैनेजमेंट, मीडिया और स्टिकर्स के लिए नए फिल्टर, नए चैट्स के लिए मैसेज लिमिट और चैनल के लिए क्विज़ फीचर शामिल हैं. ये सभी फीचर फिलहाल बीटा में टेस्टिंग के लिए आ सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इनके लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है.