Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Farmers Protest: किसानों पर केस दर्ज करने को लेकर भड़के जोगिंदर सिंह उगराहां, पंजाब सरकार की तुलना '... जालंधर में भारी बवाल! पुलिस से भिड़ गया ऑटो चालक, बीच सड़क पर हुआ जबरदस्त हंगामा, लोगों की जुटी भारी... उजड़ गया मां का सिंदूर और बहनों का प्यार! 5 बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध मौत, 9 महीने पहले ही हुई ... सियासी जुबानी जंग: मजीठिया ने भगवंत मान पर बोला सीधा हमला, निजी आदतों को लेकर मुख्यमंत्री पर उठाए गं... सुखबीर बादल का बड़ा धमाका: "नशा बेचने वाले AAP के कमाऊ पुत्त", विधायकों की जेब में जा रहा हिस्सा; पं... मौसम की बड़ी चेतावनी: अचानक बदला मौसम का हाल, 6 शहरों में जमने लगी ठंड! क्या फिर से होगी बारिश? पढ़ें... मिसाल बन गई स्वीटी! गोहाना की किन्नर स्वीटी ने समाज को दिखाया आईना, शुरू किया दुग्ध फार्म और बन गईं ... रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: लोन लिमिट बढ़ानी है तो देने होंगे 10 हजार! को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सेल्स... हरियाणा में खूनी संघर्ष: बीजेपी नेता और मंदिर प्रधान पर लाठी-तलवारों से हमला! सिर पर आए गहरे टांके, ... Liquor Shop Theft: शराब के ठेके में शटर तोड़कर बड़ी चोरी, सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई पूरी वार...

बिजली कनेक्शन देने पर PSPCL के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, चौंका देगा मामला

लुधियाना : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मामला लुधियाना से है, जहां तीनों कर्मचारियों ने बिलजी कनेक्शन देने के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत ली है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने तीनों PSPCL कर्मचारियों को रिश्वत लेकर अवैध बिजली कनेक्शन देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए कर्मयारिओं में 2 निजी लाइनमैन भी शामिल है, जिनकी पहचान निजी लाइनमैन संदीप कुमार और गुरविंदर सिंह और नोडल कर्मचारी संजीव बस्सी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि, इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं।

पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार उक्त तीनों आरोपियों ने गुरनाम नगर में एक वर्कशॉप के पास हाई-टेंशन 11 केवी फीडर लाइन को बिना अनुमति स्थानांतरित किया है। आरोप है कि यह शिफ्टिंग एक अवैध बिजली कनेक्शन को सुविधाजनक बनाने के लिए की  इसके लिए इन्होंने 60 हजार रुपए की रिश्वत ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया।

ऐसे हुआ खुलासा:

भरत नामक व्यक्ति द्वारा अपने बिजली कनेक्शन के संबंध में विभाग से संपर्क अनधिकृत कार्रवाई का खुलासा हुआ। इसके बाद नियमित साइट निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि फीडर लाइन के साथ छेड़छाड़ की गई है और हाई-टेंशन लाइन को बिना किसी अनुमति फिर से स्थापित किया गया है। पूछताछ में संबंधित दुकानदार ने स्वीकार किया कि उसने यह काम कराए जाने के लिए आरोपियों को भुगतान किया था। इसके बाद विभाग ने पूरे मामले को पुलिस को सौंप दिया। विभाग ने तत्काल प्रभाव से निजी लाइनमैन संदीप कुमार और गुरविंदर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।