Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुना में बलराम महोत्सव के दौरान बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर भारी बवाल भोपाल में दिखा पहला 'जेन अल्फा' प्रोटेस्ट: KVS में विलय के खिलाफ सड़क पर उतरे रीजनल स्कूल के 400 छात... देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ईको कार के उड़े परखच्चे और 4 लोगों की मौत DJB सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट घोटाला: कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने खुद रखीं दलीलें, रिमांड और न्यायिक हिर... केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी ₹13,041 करोड़ के 5 मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, रेल और रोड नेटवर्क को मिलेग... गॉल टेस्ट में मानव सुथार का ऐतिहासिक कारनामा: श्रीलंकाई डेब्यूटेंट को गोल्डन डक कर दोहराया अनिल कुंब... 'काला हिरण' फिल्म विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रोड्यूसर अमित जानी... PoJK में पाकिस्तान सेना और आतंकी नेटवर्क का गठजोड़ उजागर, मंच पर दिखा जैश कमांडर अमेजन पर CCPA का बड़ा हंटर: 'राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम पर बेची जा रही थी सामान्य मिठाई, ₹1 ला... रोजमर्रा के काम से लेकर वैश्विक खतरे तक: एंथ्रोपिक की रिपोर्ट ने AI सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी हाउस अरेस्ट, नई विधानसभा से मिनी माता का नाम हटाने पर नाराजगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और नए विधानसभा भवन के उद्घाटन से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के अध्यक्ष अमित जोगी को रायपुर सिविल लाइन में हाउस अरेस्ट कर लिया गया. जिसके बाद अमित जोगी ने अपने सिविल लाइन स्थित आवास में ही काले कपड़े पहनकर विरोध-धरना शुरू किया है.आपको बता दें कि अमित जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे हैं.

सिविल लाइन आवास में पहरा : रायपुर में शनिवार सुबह से ही सिविल लाइन स्थित अमित जोगी के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था. जानकारी के अनुसार, उन्हें नए विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में विरोध की आशंका के कारण नजरबंद किया गया. जब अमित जोगी को घर से बाहर नहीं जाने दिया गया तो वो अपने आवास में ही अपने समर्थकों के साथ काले कपड़े पहनकर बैठ गए. इस दौरान अमित जोगी ने समर्थकों के साथ घर में ही काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया.इसके बाद राज्य स्थापना दिवस पर प्रतीकात्मक रूप से मिठाई बांटी.

निमंत्रण पत्र जलाकर जताया था विरोध : गौरतलब है कि जोगी ने इससे पहले विधानसभा उद्घाटन के निमंत्रण पत्र को जलाकर विरोध जताया था. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों और मंत्रियों से भी कार्यक्रम के बहिष्कार की अपील की थी. जोगी ने ये भी ऐलान किया था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा उद्घाटन के बाद झंडा फहराएंगे, तो वे भी झंडा दिखाकर विरोध करेंगे.