Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, एक साथ 46 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के DM बदले

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. एक साथ 46 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है. बलरामपुर, कौशांबी, हाथरस और बस्ती सहित कई अन्य जिलों के DM बदले गए हैं. DM कौशांबी मधुसूदन हुल्गी को विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है. वहीं IAS कृतिका ज्योत्सना DM बस्ती बनाई गई हैं. DM बस्ती रवीश गुप्ता MD पश्चिमांचल, मेरठ बनाए गए हैं. DM हाथरस राहुल पांडे को विशेष सचिव राज्य कर बनाया गया. IAS अतुल वत्स को DM हाथरस बनाया गया है.

IAS राजेश कुमार को विंध्याचल मंडल का कमिश्नर बनाया गया है. वहीं IAS प्रखर सिंह CDO वाराणसी बनाए गए, वाराणसी की ADM FR IAS वंदिता श्रीवास्तव CDO कुशीनगर बनाई गईं, IAS धनलक्ष्मी को डीजी मत्स्य बनाई गईं, IAS पूर्ण वोहरा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए, IAS हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया.

Up Ias Transfer List

राजा गणपति आर DM सीतापुर बनाए गए

रामपुर के CDO नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. विंध्याचल मंडल के कमिश्नर IAS बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन बनाया गया है. उनकी जगह IAS राजेश कुमार की नियुक्ति की गई है. सीतापुर के DM अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है. वहीं, सिद्धार्थनगर के DM राजा गणपति आर को DM सीतापुर बनाया गया है.