Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तालिबान ने कहा सोते हुए ग्यारह बच्चे मारे गये रात में निकाल लिये सौ मिलियन बैरल तेलः ट्रंप Kejriwal Bathinda Road Show: 2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरी... Delhi CM Tribute: मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत हादसे के पीड़ितों को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजल... Ajmera Group Money Laundering Case: निवेशकों के लिए बड़ी राहत; कोर्ट ने 8.41 करोड़ की संपत्ति लौटाने ... DRDO Missile Test: भारत की बढ़ी मारक क्षमता; DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइल ... Punjab BJP Strategy Meeting: दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए ... Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार

दिल्ली की उड़ान में बड़ा हादसा टला

रनवे छूने के बाद अचानक हवा में गया विमान, यात्री परेशान

  • टच डाउन के बाद उड़ गया विमान

  • लगातार दो बार चक्कर काटता रहा

  • पंद्रह मिनट देर से पट्टी पर उतारा गया

राष्ट्रीय खबर

रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1114 में कल रात यात्रियों को एक अप्रत्याशित और डरावने अनुभव से गुज़रना पड़ा। विमान के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली के रनवे को छूने के ठीक बाद, वह अचानक साठ डिग्री के कोण में दोबारा हवा में उठ गया, जिससे विमान में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, इस गंभीर घटना के बाद भी विमानन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया, जिसने यात्रियों की परेशानी और अनिश्चितता को और बढ़ा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह उड़ान कल रात नौ बजे के आसपास रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और इसे टर्मिनल संख्या 3 पर साढ़े दस बजे उतरना था। उड़ान के दौरान सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन दिल्ली पहुंचने पर स्थिति बदल गई। यात्रियों के अनुसार, जैसे ही विमान के पहियों ने रनवे को स्पर्श किया, यानी चक्का सटने के तुरंत बाद ही, विमान ने अपनी दिशा और ऊंचाई में एक असाधारण परिवर्तन किया और तेज़ी से ऊपर की ओर चला गया। यह घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि विमान में सवार यात्री घबरा गए। उन्होंने बताया कि इस अचानक हुए घटनाक्रम से विमान के भीतर एकदम से अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

घटना के दौरान, विमान पर मौजूद केबिन क्रू ने भी यात्रियों को शांत करने या उन्हें स्थिति के बारे में कोई जानकारी देने का प्रयास नहीं किया, जिससे यात्रियों की चिंता और आशंका बढ़ गई। दोबारा हवा में उठने के बाद, विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे के ऊपर दो बार चक्कर लगाए। इस पूरे समय में, यात्री दुविधा और तनाव में रहे कि आखिर हुआ क्या है और विमान को अब कब सुरक्षित उतारा जाएगा।

यात्रियों ने इस घटना के कारणों का अनुमान लगाते हुए बताया कि संभवतः यह एक गो-अराउंड प्रक्रिया थी, जिसे पायलट ने अंतिम क्षणों में रनवे की स्थिति को देखते हुए अपनाया होगा। उनका मानना है कि जब विमान उतरने वाला था, उसी वक्त शायद रनवे पर कोई अन्य विमान उड़ान भरने या उतरने की तैयारी में रहा होगा, या फिर रनवे पर कोई बाधा आ गई होगी। शायद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से गड़बड़ी की यह जानकारी पायलट को बिल्कुल आखिरी पल में मिली, जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, उतरने के ठीक एक पल बाद विमान को दोबारा आपात स्थिति में हवा में उड़ाना पड़ा। अंततः, रनवे के साफ होने और स्थिति सामान्य होने के बाद, पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा। इस घटना के बावजूद, यात्रियों के बीच इस बात को लेकर नाराजगी बनी रही कि एयरलाइन ने उन्हें इस खतरनाक स्थिति के बारे में सूचित करना भी जरूरी नहीं समझा।