Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर से नरेंद्र मोदी को फंसा दिया

ट्रंप ने युद्धविराम से पहले बात करने की जानकारी दी

  • पूरे घटनाक्रम का विवरण पेश कर दिया

  • भारत के अधिक विमान गिरने की बात कही

  • परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहे थे दोनों देश

वाशिंगटनः डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने पर सहमति बनने से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दावा मोदी सरकार के इस दावे के उलट है कि किसी भी विदेशी नेता ने भारत को अपना सैन्य आक्रमण रोकने के लिए नहीं कहा था।

ट्रंप का ताज़ा धमाका तीन घंटे से ज़्यादा समय की वीडियो-रिकॉर्डेड कैबिनेट बैठक में हुआ, जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अपने कुछ सबसे महंगे लड़ाकू विमान खो दिए। ट्रंप ने कहा कि अगर वह नहीं चुने जाते, तो रूस-यूक्रेन युद्ध एक विश्व युद्ध बन जाता, ठीक वैसे ही जैसे भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध में उलझ जाते अगर मैं उन्हें नहीं रोकता।

फिर उन्होंने घटनाओं का क्रम बताया। उन्होंने क्रमवार तरीके से इसकी जानकार दी और कहा, आप जानते हैं कि यह थोड़ा अजीब था। मैंने देखा कि वे लड़ रहे थे। फिर मैंने देखा कि सात विमान मार गिराए गए। मैंने कहा कि यह अच्छा नहीं है। यह बहुत सारे विमान हैं। आप जानते हैं कि 15 करोड़ डॉलर के विमान मार गिराए गए। बहुत सारे। सात। शायद उससे भी ज़्यादा। उन्होंने असली संख्या भी नहीं बताई।

सिर्फ़ भारत का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान, फ़्रांस निर्मित राफेल ही प्रति जेट इतनी क़ीमत पर बिक सकता है। पाकिस्तान के चीन निर्मित जेएफ -17 थंडर और पुराने अमेरिका निर्मित एफ-16 फ़ाइटिंग फ़ॉलकॉन काफ़ी सस्ते हैं। और मैं एक बहुत ही शानदार इंसान से बात कर रहा हूँ, भारत के मोदी से, ट्रंप ने आगे कहा। और मैं पूछता हूँ, पाकिस्तान में तुम्हारे साथ क्या हो रहा है? फिर मैं पाकिस्तान से व्यापार पर बात कर रहा हूँ। मैंने पूछा कि भारत में तुम्हारे साथ क्या हो रहा है? और नफ़रत बहुत ज़्यादा थी।

अब यह बहुत लंबे समय से, कभी-कभी अलग-अलग नामों से, सैकड़ों सालों से चल रहा है। लेकिन मैंने पूछा कि क्या हो रहा है? मैंने कहा, मैं कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता। नहीं, नहीं, नहीं। हम व्यापार समझौता करना चाहते हैं। मैंने कहा, नहीं, नहीं। मैं आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता। आप परमाणु युद्ध में उलझ जाएँगे। आप लोग परमाणु युद्ध में ही फँस जाएँगे। और यह उनके लिए बहुत ज़रूरी था। मैंने कहा, कल मुझे फिर से फ़ोन करना, लेकिन हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। वरना हम आप पर बहुत ऊँचे टैरिफ लगा देंगे।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक मौजूद थे।  आप वहाँ थे, हॉवर्ड, है ना? हम आप पर इतने ऊँचे टैरिफ लगाने जा रहे हैं कि मुझे इसकी कोई परवाह नहीं। आपका सिर फट जाएगा। आप युद्ध में नहीं फँसेंगे। उन्होंने आगे कहा: करीब पाँच घंटे के अंदर यह हो गया। हो गया। नहीं, हो सकता है ये फिर से शुरू हो जाए। मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता, लेकिन मैं इसे रोक दूँगा।