Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun-Mussoorie Ropeway: मसूरी का सफर होगा जाम-मुक्त; देहरादून से रोपवे प्रोजेक्ट पर तेजी से चल र... Saharanpur Encounter: 1.25 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर; वाराणसी में सब-इंस्पेक्टर की हत... NEET UG 2026 Paper Leak: बिहार में सॉल्वर गैंग का बड़ा पर्दाफाश; 7 सॉल्वर और 14 बायोमेट्रिक कर्मियों... Odisha Miracle Birth: चलती ट्रेन में पहला बच्चा, एम्बुलेंस में दूसरा; जुड़वां बच्चों के जन्म से हैरा... Ram Mandir Trust Investigation: जमीन खरीद और दान में हेराफेरी पर SIT का बड़ा खुलासा; मंदिर प्रबंधन के... Pankaj Tripathi Brother Attacked: गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला; गं... Jalore Railway Station: बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस के पहले सफर पर छाए जालोर के बेटे तेज कुमार; परिजनो... Nagarasu Gurudwara Dispute: रुद्रप्रयाग में गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर तनाव; निहंगों का डेरा, 36 घं... Weather Forecast Today: मानसून की सक्रियता और लू का डबल अटैक; दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए मौसम विभा... अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने की परिकल्पना, देखें वीडियो

महिसागर नदी पर गंभीरा पुल ढहने से तीन मौत

गुजरात के हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

  • पुल ढहा तो चार वाहन नीचे गिरे

  • हादसे की कारण का पता नहीं चला

  • गुजरात में ऐसे पुल क्यों बन रहे हैं

वडोदराः गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में बुधवार को महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल के अचानक ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा आज सुबह अचानक ढह गया जिससे वहां से गुजर रहे चार वाहन नदी में गिर गए। अब तक तीन लोगों के शव नदी से बाहर निकाले गए हैं और अन्य चार लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आम आदमी पार्टी ने गुजरात की महीसागर नदी पर बने गंभीरा पुल हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में हो रही इस लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गुजरात में हुआ यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। लेकिन इस समय एक अहम सवाल भी पूछना ज़रूरी है।  उन्होंने कहा  पिछले 30 सालों से गुजरात की सत्ता में बैठी भाजपा क्या यह बताएगी कि बार-बार ऐसे घटिया और जानलेवा पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, जो भरभराकर गिर जाते हैं?

सत्ता के संरक्षण में हो रही इस लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। इस दुर्घटना के ज़िम्मेदार चाहे कितने भी प्रभावशाली और रसूखदार लोग क्यों न हों, उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। तभी हम भविष्य में ऐसे हादसों को रोक पाएंगे और निर्दोष लोगों की जान बचा पाएंगे।

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने एक्स पर कहा  गुजरात में भाजपा का तथाकथित विकास मॉडल फिर गिर गया। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल बीच से टूटा, कई लोगों समेत गाड़ियां नदी में गिर गई। बीते दिनों मोरबी पुल हादसा हो, या राजकोट अग्निकांड, या फिर सूरत का तक्षशिला हादसा, हर बार भाजपा की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने सैकड़ों मासूमों की जान ली है। गुजरात अब और नहीं सहेगा, बदल के रहेगा।  उल्लेखनीय है कि गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में बुधवार को महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के अचानक ढहने से दस लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।