Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ... बरेली में सनसनी: धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने की खुदकुशी! मरने से पहले बनाया 32 मिनट का वीडियो, ख... स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे! बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार गाड़ी; बाल-ब... जाटावाला में 'मिडनाइट' स्ट्राइक! CIA ने घेरा वन माफिया का अड्डा; 40 क्विंटल खैर और लग्जरी गाड़ी बराम... हरियाणा में 'मार्च' बना 'मई'! अभी से छूट रहे पसीने, पारा 38 डिग्री पार; जानें कब मिलेगी चिलचिलाती गर... खालिस्तानियों के निशाने पर CM नायब सैनी! जान से मारने की धमकी के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट; सुरक्षा ... हरियाणा के कर्मचारियों-पेंशनरों की मौज! अब पंजाब के इन 4 बड़े अस्पतालों में होगा 'फ्री' इलाज; सरकार न... Crime News: मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, दादी की सतर्कता ने टाली बड़ी वारदात; पुलिस न... SBI में 'बड़ी सेंध'! फरीदाबाद में बैंक मैनेजर ने ही साथियों के साथ मिलकर तोड़े ग्राहकों के लॉकर; 8 म...

चीन सीमा के पास भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ी

असम में पहली आपातकालीन हवाई पट्टी बनाई

  • वायुसेना का हर विमान उतर पायेगा इस विकल्प में

  • चीन की हरकतों पर नकेल कसने का प्लान तैयार

  • संदिग्ध नकली सोने के साथ तीन लोग गिरफ्तार

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:असम में एनएच-127 पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी 31 जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगी। यह पूर्वोत्तर में भारत की सामरिक ताकत को बढ़ाएगा। वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास होने से यह चीन से सुरक्षा में मदद करेगा।असम में एनएच-127 पर बनाई गई इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी  31 जुलाई तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। इसका 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

रविवार को ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसका जायजा लिया है और उनकी ओर से जो जानकारी दी गई है, उससे पता चलता है कि आने वाले दिनों में यह क्षेत्र रणनीतिक तौर पर कितना अहम साबित होने वाला है।सरमा को नेशनल हाइवे और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड  के साथ-साथ भारतीय वायुसेना  के अधिकारियों ने जो जानकारी दी है,उसके अनुसार प्रोजेक्ट का 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 31 जुलाई तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

4.2 किलोमीटर लंबा यह हाइवे अक्टूबर से पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा। इस हाइवे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां नागरिकों की जरूरतों के साथ-साथ सैन्य आवश्यकताओं के लिए भी इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

असम के मोरन में जो इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी  बनाई गई है, उसे अत्याधुनिक फाइटर जेट को उतरने और उड़ान भरने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यहां जरूरत पड़ने पर राफेल, तेजस और सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ सशस्त्र सेना के सी-130 हरक्यूलिस और एंटोनोव एएन-32 जैसे विशाल विमान भी उतर सकेंगे। आपातकाल में हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोककर, इसका तत्काल एयरस्ट्रीप के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि घरेलू जरूरतों के लिए भी हो सकता है।

असम के धुबरी जिले में शनिवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान के दौरान करीब 800 ग्राम संदिग्ध नकली सोना जब्त किया, जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गोलोकगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चोटो पोकलागी इलाके में ये गिरफ्तारियां की गईं।

आरोपियों की पहचान बेलेंगामारी (सरकारपारा) के निवासी सोरहाब अली (55) और सादेक अली (58) और माझेरचर के सोरबेश अली (35) के रूप में हुई है। ये सभी धुबरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 798.9 ग्राम वजन की दो सोने जैसी वस्तुएं और एक लोहे का कटर बरामद किया।