Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

पाकिस्तान को समर्थन को लेकर तुर्किए और अजबैजान का विरोध

भारतीय पर्यटकों से दोनों देशों के वहिष्कार की अपील

  • दोनों देशों को चार हजार करोड़ देते हैं

  • पाकिस्तान समर्थक देशों की मदद क्यों करें

  • टूर ऑपरेटरों ने यात्रा और बुकिंग रद्द कर दी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः अरबपति हर्ष गोयनका के साथ साथ देश के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटरों ने भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के साथ खड़े होने का एलान किया है। अरबपति गोयनका ने भारतीय नागरिकों से तुर्किए और अजरबैजान की यात्रा का बहिष्कार करने को कहा है क्योंकि दोनों देशों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को खुला समर्थन दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर साझा किए गए एक पोस्ट में, उद्योगपति ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय पर्यटकों ने 2024 में दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है।

गोयनका ने कहा कि भारतीय यात्रियों के लिए अपनी ताकत दिखाने और हमारे दुश्मनों का समर्थन करने वाले देशों की अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन नहीं करने का समय आ गया है। भारतीयों ने पिछले साल पर्यटन के माध्यम से तुर्की और अजरबैजान को 4,000 करोड़ से ज्यादा रुपये दिए। नौकरियां पैदा कीं। उनकी अर्थव्यवस्था, होटल, शादियों, उड़ानों को बढ़ावा दिया। आज, दोनों पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। भारत और दुनिया में बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। कृपया इन 2 जगहों को छोड़ दें।

प्रमुख टूर ऑपरेटर कंपनी इक्सीगो, ईजीमाइट्रिप और कॉक्स एंड किंग्स ने घोषणा की है कि वे अब तुर्की के लिए यात्रा पैकेज नहीं देंगी। गो होम स्टेस ने यह भी कहा कि वह तुर्की के आवास प्रदाताओं के साथ साझेदारी समाप्त कर देगी। अपने राष्ट्र के साथ एकजुटता में, इक्सीगो ने लिखा, तुर्की, अजरबैजान और चीन के लिए उड़ान और होटल बुकिंग निलंबित कर रहा है। क्योंकि जब बात भारत की आती है, तो हम दो बार नहीं सोचते। जय हिंद।

इस पोस्ट में यह भी लिखा गया कि कभी-कभी, एक विराम एक आवश्यकता बन जाता है। वर्तमान राष्ट्रीय भावनाओं के मद्देनजर, हम अजरबैजान, तुर्की और उजबेकिस्तान की सभी नई यात्राओं पर अस्थायी रोक लगा रहे हैं। भले ही दुनिया के प्रति सम्मान और समझ हमारे हर काम के केंद्र में रहती है, लेकिन जब तक राष्ट्र इंतजार करता है, तब तक हमारी कुछ यात्राएं भी इंतजार करेंगी।