Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

नरेंद्र मोदी ने वर्तमान स्थिति का आकलन किया

सीमा पर बढ़ रहे तनाव के बीच उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे

  • पीएम आवास पर ही हुई यह बैठक

  • चौबीस घंटे में यह दूसरी बैठक थी

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शनिवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में सीमा की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और पाकिस्तान के सैन्य दुस्साहस का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।        प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस बैठक को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान ने आज सुबह विभिन्न सैन्य और हवाई प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें भारतीय रक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। भारत ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस सहित पाकिस्तान के विभिन्न हवाई ठिकानों पर भी हमला किया और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया।

पिछले 24 घंटों में प्रधानमंत्री की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ यह दूसरी बैठक है। गौरतलब है कि शुक्रवार को श्री सिंह ने पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें जनरल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए थे। पाकिस्तान की ओर से होने वाली उकसाने वाली कार्रवाइयों के बीच उच्च स्तरीय इस बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।