Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh Crime News: नूंह के निजामपुर गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में गोली लगने से युवक की म... Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली HERC Chairman Nandlal Sharma Passes Away: निधन से हरियाणा राजनीतिक हलकों में शोक, फरवरी 2024 में संभ... Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न... Sirsa News: हरियाणा में पारदर्शी हो रही हैं परीक्षाएं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना; दिए जांच ... Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को... Itarsi GRP Action: इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्...

अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया युद्धविराम का एलान  

पाकिस्तानी सेना मोर्चे की तरफ बढ़ रही है

  • सरकार की तरफ से ब्रीफिंग में दी गयी जानकारी

  • नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं

  • अजीब किस्म के कुप्रचार भी किये जा रहे

  •  सैन्य ठिकानों के नष्ट होने का दावा झूठा

नईदिल्लीः भारत ने आज कहा कि पाकिस्तान युद्ध भड़काने की अपनी नापाक साजिश के तहत पश्चिमी क्षेत्र में ड्रोन, लंबी दूरी की मिसाइलों और लड़ाकू विमानों से लगातार हमले कर रहा है तथा अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है जिससे स्थिति को और बिगाड़ने एवं भड़काने की उसकी मंशा दिख रही है। इसी के साथ पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियों द्वारा विभिन्न स्थानों, विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमला करने और उन्हें नष्ट करने आदि के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से झूठा प्रचार किया जा रहा है।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच तीव्र शत्रुता से लेकर युद्ध विराम तक, शनिवार शाम को सिर्फ़ आधे घंटे में ही स्थिति 180 डिग्री बदल गई। यह सब शनिवार शाम 5.25 बजे शुरू हुआ, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने रात भर चली बातचीत के बाद पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमति जताई है, जिसकी मध्यस्थता अमेरिका ने की थी। कुछ ही मिनटों बाद, भारत के विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय दोनों ने युद्ध विराम की पुष्टि की। वाशिंगटन डीसी में सुबह 8 बजे के आसपास अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बेहतरीन खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद


विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सौफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने शनिवार सुबह यहां एक विशेष ब्रीफिंग में संवाददाताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। कर्नल कुरैशी ने यह भी कहा है कि पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को अग्रिम मोर्चों की ओर कूच करते देखा गया है जो युद्ध को भड़काने वाली कार्रवाई है।

उसने कहा है कि पाकिस्तान अभी भी भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों और उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की भ्रामक जानकारी दे रहा है साथ ही वह भारत में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की नापाक कोशिश भी कर रहा है।  कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने पूरे पश्चिम मोर्चे पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखीं, उसमें यूसीएवी ड्रोन, लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाले हथियारों, विस्फोटक युक्त ड्रोनों और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि सिरसा में वायु सेना स्टेशन के नष्ट होने का दावा पूरी तरह से झूठा है। सूरतगढ़ में वायु सेना स्टेशन के नष्ट होने का दावा भी पूरी तरह से झूठा है। एक बार फिर यह दावा किया गया है कि आदमपुर में एस-400 बेस को नष्ट कर दिया गया, यह पूरी तरह से झूठा है।

गैर पेशेवराना हरकत के तहत पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुर और ऊधमपुर के वायु सेना अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को निशाना भी बनाया, जिससे उसके द्वारा सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की गैर जिम्मेदाराना प्रवृत्ति फिर उजागर हुई।

चिंता का विषय ये रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया, ताकि वे अपनी गतिविधियाँ छुपा सके। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने ड्रोन घुसपैठ और भारी तोपख़ाना गोलाबारी के कई प्रयास किए। कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी और अखनूर सेक्टर्स में तोप, मोर्टार, एवं हल्के हथियारों से भीषण गोलाबारी जारी रही।

भारतीय सेना ने प्रभावी और तुलनात्मक प्रत्युत्तर देते हुए पाक सेना को काफी क्षति पहुँचाई। कर्नल कुरैशी ने कहा, पाकिस्तान सेना के अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती बढ़ती दिख रही है जो स्थिति को और भड़काने की मंशा दर्शाती है। भारतीय सशस्त्र बल पूर्ण परिचालन तत्परता की स्थिति में है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा पाकिस्तान नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के अपने घृणित और मनमाने अभियान को जारी रखे हुए है, खासकर जम्मू और कश्मीर और पंजाब राज्यों में। इसके अलावा भारत में समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने का भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। श्री मिस्री ने कहा कि यह पूरी तरह से हास्यास्पद दावा और पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप है कि भारतीय मिसाइलों ने अफगानिस्तान पर हमला किया है।

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार को कई भीषण विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। श्रीनगर और कश्मीर के कई अन्य हिस्सों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास विस्फोटों की खबर मिली है, जिससे खतरे की घंटी बज गई है और व्यापक चिंता पैदा हो गई है।

श्रीनगर में पहले विस्फोट की आवाज सुबह-सुबह सुनी गयी, इसके बाद अपराह्न के आसपास और विस्फोट हुए, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई और सायरन बजने लगे तथा सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया। अधिकारियों ने कहा कि एक अज्ञात प्रक्षेप्य जैसी वस्तु श्रीनगर की डल झील में गिर गई, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। सुरक्षा बलों ने प्रक्षेप्य का मलबा बरामद किया है।

पंजाब में होशियारपुर जिले के दो गांवों में शनिवार को अज्ञात हवाई उपकरणों का मलबा पाया गया, जिन्हें कथित तौर पर वायु रक्षा द्वारा मार गिराया गया था। होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक (जांच) डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि गांव सीकरी के खेतों से एक संदिग्ध ड्रोन का  मलबा बरामद किया गया है, जबकि गांव संधरा में आज सुबह एक धातु की वस्तु मिली है, जिसके मिसाइल का हिस्सा होने का संदेह है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आगे की जांच और निपटान के लिए भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को सूचित किया। टांडा के पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह ने कहा कि हवाई उपकरणों को जांच और निपटान के लिए सशस्त्र बलों द्वारा ले जाया गया है। किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।