Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना का उकसाना जारी

लगातार तीसरी रात संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

  • सिर्फ छोटे हथियारों से ही गोली बारी हो रही

  • भारतीय सेना भी उसी आक्रामक मिजाज में

  • परमाणु युद्ध पर पाकिस्तानी मंत्री का बयान

श्रीनगरः पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह गोलीबारी लगातार तीसरी रात गई है। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और बारामुल्ला जिले के बोनियार सेक्टर से गोलीबारी की खबर है।

सेना ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सेना के सूत्रों ने कहा, 26 से 27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली (नौगाम सेक्टर) और रामपुर (बोनियार उरी) सेक्टरों के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी की। और हमारे जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि नौगाम सेक्टर में करीब दो घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। गोलीबारी रात करीब एक बजे शुरू हुई। गोलीबारी के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह लगातार तीसरी रात है जब पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा के कई स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हुई है। इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय निवासी की जान चली गई थी। पहलगाम हमले के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा किया और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

दूसरी तरफ पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा, मैं नहीं समझता कि परमाणु युद्ध होगा। भारत और पाकिस्­तान दोनों के पास परमाणु हथियार हैं। गौरतलब है कि हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार में अपनी भूमिका स्वीकार नहीं की है।

श्री आसिफ ने कहा कि दुनिया को दोनों देशों के बीच तनाव के बारे में चिंतित होना चाहिए जो पूर्ण पैमाने पर परमाणु युद्ध में बदल सकता है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के रुख को भांपते हुए अब पाकिस्तानी सेना की हालत खराब है। मुजफ्फराबाद में पाकिस्तानी सेना का बड़ा मूवमेंट देखा गया है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक लोअर नीलम वैली राजमार्ग पर सामान्य दिनों के मुकाबले ट्रकों की गतिविधि कई गुना बढ़ी हुई है। भारतीय सेना की नजर से बचने के लिए सिविल ट्रक में ज्यादातर गतिविधि हो रही है।