Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री की पत्नी पर भ्रष्टाचार का मामला आमने सामने हुई इंग्लैड में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर Neemuch News: जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का हुआ विरोध; सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाज... Shahdol Coal Scam: शहडोल में कोयला माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 45 लाख रुपये का 1000 टन अवैध कोयल... President Draupadi Murmu in Kuno: राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा; चीता प्रोजेक्ट और बायो... Rewa NEET Exam Update: रीवा के 13 केंद्रों पर 5399 छात्रों ने दी नीट परीक्षा; कड़ी जांच के बाद ही मिल... Raisen Rain News: रायसेन में प्री-मानसून की पहली बारिश ने खोली नगरपालिका के दावों की पोल; सड़कें बनीं... Morena Crime News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या; तालाब से 7 घंटे की मशक्कत ... ED Raid in Jabalpur: रीवा-जबलपुर में सड़क ठेकेदारों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई; हाई क्वालिटी बि... NEET Paper Scam: इंदौर में चैट जीपीटी से फर्जी नीट प्रश्नपत्र बनाकर ठगी; 200 से अधिक छात्रों को चूना...

मोहम्मद युनूस के चीन के बयान से उपजी और नाराजगी

हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्वोत्तर  के दावे की निंदा की

  • युनूस ने कहा पूर्वोत्तर घिरा हुआ है

  • चीन को बांग्लादेश आमंत्रित किया

  • कांग्रेस ने कहा यह पूर्वोत्तर के खिलाफ

भूपेंन गोस्वामी

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने  भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रति आक्रामक और अत्यधिक निंदनीय दृष्टिकोण के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की। कांग्रेस पार्टी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की उस टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा था कि चारों ओर से स्थल से घिरा पूर्वोत्तर क्षेत्र बांग्लादेश पर निर्भर है, जो इस क्षेत्र का समुद्री पहुंच का संरक्षक है।

अंतरिम सरकार ने मार्च में चीन की चार दिवसीय यात्रा के दौरान श्री यूनुस के भाषण के वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए। इनमें उन्होंने कहा था भारत के सात राज्य, भारत का पूर्वी भाग, जिसे सात बहनें कहा जाता है। वे चारों ओर से भूमि से घिरे हुए देश हैं, भारत का एक स्थल-रुद्ध क्षेत्र। उनके पास समुद्र तक पहुँचने का कोई रास्ता नहीं है।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, बांग्लादेश की तथाकथित अंतरिम सरकार के मोहम्मद यूनूस द्वारा दिया गया बयान, जिसमें उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों को स्थलरुद्ध बताया है और बांग्लादेश को उनके समुद्री पहुंच का संरक्षक बताया है, अपमानजनक और अत्यधिक निंदनीय है।

त्रिपुरा की टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा ने भारत से आह्वान किया कि वह हमारे स्वदेशी लोगों, जिन्होंने कभी चटगांव पर शासन किया था, का समर्थन करके समुद्र तक मार्ग बनाए, ताकि हम अब एक कृतघ्न शासन पर निर्भर न रहें। टिपरा मोथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी है।

उन्होंने कहा, भारत की सबसे बड़ी गलती 1947 में बंदरगाह को छोड़ देना था, जबकि वहां रहने वाले पहाड़ी लोग भारतीय संघ का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने कहा, हम बांग्लादेश को तोड़कर समुद्र तक अपनी पहुँच बना सकते हैं। चटगाँव पहाड़ी इलाकों में हमेशा से ही स्थानीय जनजातियाँ रहती थीं, जो 1947 से ही भारत का हिस्सा बनना चाहती थीं। बांग्लादेश में लाखों की संख्या में त्रिपुरी, गारो, खासी और चकमा लोग अपनी पारंपरिक ज़मीनों पर भयानक परिस्थितियों में रहते हैं। इसका उपयोग हमारे राष्ट्रीय हित और उनकी भलाई के लिए किया जाना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बांग्लादेश भारत की घेराबंदी के लिए चीन को आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने हिंदी में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बांग्लादेश सरकार का दृष्टिकोण हमारे पूर्वोत्तर की सुरक्षा के लिए बहुत खतरनाक है। सरकार मणिपुर पर नज़र नहीं रख रही है और चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक गाँव बसा लिया है। उन्होंने बांग्लादेश को संभालने में विफल रहने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना की, जिसके निर्माण में हमने एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।