Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

मोदी ने किया वनतारा का उद्घाटन

अनंत अंबानी की पहल पर बना है देश का आश्रयस्थल

  • जानवरों के अस्पताल का निरीक्षण

  • तमाम आधुनिक चिकित्सा की व्यवस्था

  • पीएम ने कई शावकों को दूध भी पिलाया

जामनगरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गुजरात के जामनगर में स्थित पशु संरक्षण केंद्र वनतारा का उद्घाटन किया। वनतारा वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित केंद्र है। प्रधानमंत्री ने 03 हजार एकड़ में फैले वनतारा में काफी वक्त बिताया, और वहां जानवरों के लिए बनाई गई विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लिया।

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की पहल पर वनतारा को बनाया गया है। वनतारा पहुंचने पर अंबानी परिवार ने पारंपरिक तरीके से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। शंख ध्वनियों व मंत्रोच्चार और लोककलाकारों के गायन-वादन के बीच प्रधानमंत्री ने वनतारा का उद्घाटन किया।

श्री मोदी ने परिसर में बने मंदिर में हुई पूजा अर्चना में भी भाग लिया। वनतारा में जानवरों के लिए विशेष रूप से तैयार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुआयना करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने वहां विशेष चिकित्सीय उपकरणों जैसे डायग्नोस्टिक सूट में सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और एंडोस्कोपी का लाइव प्रदर्शन देखा।

जानवरों के लिए बनाए गए आईसीयू और ऑपरेशन थियेटर में भी उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। वनतारा में हाल ही में पैदा हुए जानवरों के छोटे बच्चों के लिए नर्सरी भी बनाई गई है। वनतारा में काम करने वाले कर्मचारियों की लगन और मेहनत की श्री मोदी ने प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने एशियाई शेर के शावकों, सफेद शेर के शावक, दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति क्लाउडेड तेंदुआ शावकों को देखा।

उन्होंने अपने हाथों से सफेद शेर, बाघ, गैंडा के शावकों को दूध पिलाया। केंद्र में एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडा जैसे जानवरों का संरक्षण हो रहा है। श्री मोदी ने कई खतरनाक जानवरों को भी नजदीकी से देखा। इनमें गोल्डन टाइगर, सफेद शेर और हिम तेंदुए शामिल थे। वनतारा हर जानवर को उसकी जरूरत के हिसाब से घर मिला है।

किंगडम ऑफ लॉयन, किंगडम ऑफ रेप्टाइल्स, किंगडम ऑफ सील, चीता ब्रीडिंग सेंटर जैसे कई सेंटर्स में जानवरों को रखा गया है। लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है हाथियों के लिए करीब 1 हजार एकड़ में बनाई गई गजनगरी। यहां 240 से अधिक बचाए गए या बीमार हाथियों को रखा गया है। उपेक्षा और दुर्व्यवहार सहने वाले इन हाथियों को वनतारा में विश्व स्तरीय पशु चिकित्सा उपचार और देखभाल मिलती है। वनतारा में हाथियों का दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल भी है। यहां हाथियों के लिए तालाब और जकूजी जैसी सुविधाएं भी हैं।