Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राज्यसभा चुनाव में तेज हुआ जोड़ घटाव का खेल Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा...

अस्सी दरियाई घोड़ों को बंतारा भेजने पर सोचें

कोलंबिया की सरकार को अनंत अंबानी ने औपचारिक पत्र लिखा

  • सारा खर्च उठाने को तैयार हैं

  • वैज्ञानिक तरीके से यहां लायेंगे

  • वन्यजीव संरक्षण में अग्रणी नाम

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और दुनिया के सबसे बड़े वन्यजीव बचाव एवं संरक्षण केंद्रों में से एक, वंतारा के संस्थापक अनंत मुकेश अंबानी ने कोलंबिया सरकार से एक महत्वपूर्ण मानवीय अपील की है। उन्होंने कोलंबियाई अधिकारियों से मैग्डालेना नदी घाटी में रहने वाले 80 दरियाई घोड़ों (हिप्पोपोटेमस) को मारने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। इसके विकल्प के रूप में, उन्होंने इन जानवरों को सुरक्षित रूप से भारत लाने और गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा केंद्र में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है।

अनंत अंबानी ने कोलंबिया की पर्यावरण और सतत विकास मंत्री, आइरीन वेलेज टोरेस को औपचारिक पत्र लिखकर इस निर्णय पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। वंतारा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने इन जानवरों के वैज्ञानिक प्रबंधन और स्थानांतरण का पूरा जिम्मा उठाने की पेशकश की है। अंबानी ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम इस पूरी प्रक्रिया के लिए वैज्ञानिक, परिचालन और वित्तीय सहायता प्रदान करने को तैयार है, जिसे कोलंबियाई अधिकारियों के दिशा-निर्देशों और मंजूरी के तहत ही अंजाम दिया जाएगा।

पशु कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अनंत अंबानी ने कहा, इन अस्सी दरियाई घोड़ों ने न तो अपना जन्मस्थान चुना और न ही वे उन परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार हैं जिनका वे आज सामना कर रहे हैं। वे जीवित और संवेदनशील प्राणी हैं। यदि हमारे पास उन्हें मानवीय तरीके से बचाने की क्षमता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रयास करें। गौरतलब है कि अनंत अंबानी को हाल ही में वन्यजीव संरक्षण में उनके वैश्विक योगदान के लिए ग्लोबल ह्यूमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई हैं।