Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस को हटाया गया

चुनाव आयोग के निर्देश पर हुई कार्रवाई

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुला लिया गया है, राज्य पुलिस प्रमुख ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने संवाददाताओं से कहा, आज दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हमने केजरीवाल जी की सुरक्षा से पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुला लिया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुला लिया गया है, राज्य पुलिस प्रमुख ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समय-समय पर हमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को धमकियों की रिपोर्ट मिलती है और हम उन्हें संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करते हैं।

पंजाब पुलिस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी गई अतिरिक्त सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई थी और चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने पटियाला में संवाददाताओं से कहा, समय-समय पर हमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को धमकियों की रिपोर्ट मिलती है और हम उन्हें संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करते हैं। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आज हमने केजरीवाल जी की सुरक्षा में पंजाब पुलिस की टुकड़ी वापस ले ली है।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने उन्हें अपनी चिंताएं बताईं। हम उनके संपर्क में रहेंगे। हम दिल्ली पुलिस के साथ अपनी सूचनाएं साझा करेंगे। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने पटियाला में संवाददाताओं से कहा, दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आज हमने केजरीवाल जी की सुरक्षा में पंजाब पुलिस की टुकड़ी वापस ले ली है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा वापस लेने को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग की आलोचना की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में सवाल किया, चुनाव आयोग कब तक मूकदर्शक बना रहेगा? एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता पर बार-बार हो रहे हमलों पर चुप्पी क्यों है? वैसे भी आम आदमी पार्टी की तरफ से बार बार चुनाव आयोग के पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल उठाया जाता रहा है और यह कहा गया है कि दरअसल सभी सरकारी एजेंसियां सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाने के मकसद से काम कर रही हैं।