Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...

भूमिगत परमाणु भंडार के बाद ईरान ने दूसरी बार चौंकाया

सेना में एक हजार नये ड्रोन शामिल किये गये

तेहरानः ईरान ने अपने सैन्य बेड़े में 1,000 नए ड्रोन शामिल किए है। सोमवार को ईरानी सेना के बेड़े में 1,000 और ड्रोन शामिल किये गये। इन्हें देश के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर भेजा गया है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने यह समाचार दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि नई तकनीक से लैस और रडार से बच निकलने की क्षमता रखने वाले ये ड्रोन अपने नियंत्रण में उड़ान भर सकते हैं और दिशा बदल सकते हैं। ये ड्रोन दो हजार किलोमीटर की दूरी से बड़ा नुकसान पहुंचाने में सक्षम हैं।

ड्रोन ईरान के सैन्य बेड़े में ऐसे समय में शामिल हुए हैं जब डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है। ब्रिगेडियर जनरल अजीज नसीरजादेह ने एक समारोह में लगभग 1,000 उन्नत मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को शामिल करने की प्रक्रिया को चिह्नित किया और देश की सेना के लड़ाकू संगठन का सदस्य बताया।

उन्होंने यह टिप्पणी एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान की। उन्होंने कहा, आज लड़ाकू संगठन में शामिल हुए ड्रोनों ने इस्लामिक रिपब्लिक की सेना में ऐसी क्षमता पैदा कर दी है, जो आवश्यकता पड़ने पर आसमान को अपने नियंत्रण में लेने और दुश्मन को विनाशकारी प्रहार करने में सक्षम है।

उन्होंने इस्लामी गणराज्य के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बयान पर जोर दिया। जहां खामेनेई ने रक्षा उद्योग के कर्तव्य पर बल दिया कि वह मुस्लिम राष्ट्र को आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरणों से समुचित रूप से सुसज्जित करे। नसीरज़ादेह ने कहा कि विभिन्न सैन्य अभ्यासों के दौरान प्रदर्शित हथियार ईरानी सशस्त्र बलों की क्षमताओं का एक बहुत छोटा हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास कुछ अद्भुत उपकरण हैं, जिन्हें हमारी सशस्त्र सेनाएं आवश्यकता पड़ने पर तैनात करेंगी।