Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु...

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया उदघाटन

कन्याकुमारी में कांच का पुल चालू किया गया

राष्ट्रीय खबर

चेन्नईः समुद्र पार करने का एकमात्र रास्ता साफ़ पुल से होकर ही है। समुद्र पर कांच का पुल वर्ष के अंत में खोला गया। यह देश का पहला कांच का पुल है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार, 30 दिसंबर को इसका उद्घाटन किया।

तमिलनाडु सरकार ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर प्रतिमा के बीच एक पारदर्शी कांच के पुल का निर्माण किया है। कांच का यह पुल 77 मीटर (252 फीट) लंबा और 10 मीटर चौड़ा है। मेहराबनुमा इस पुल का निर्माण 37 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। पुल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने एक्स हैंडल से पुल का एक वीडियो जारी किया।

पुल को आम जनता के लिए खोलने के बाद स्टालिन ने कांच के पुल को भी पार किया। 133 फुट ऊंची तिरुवल्लुवर प्रतिमा को देखने के लिए पहले कन्याकुमारी जेट्टी घाट से फेरी सेवा लेनी पड़ती थी और विवेकानंद स्मारक के रास्ते वहां पहुंचना पड़ता था। ग्लास ब्रिज के निर्माण के बाद विवेकानंद स्मारक से तिरुवल्लुवर प्रतिमा तक की दूरी पैदल तय की जा सकेगी।

पर्यटक पुल पार करते समय साफ शीशे के माध्यम से समुद्र के रोमांचकारी क्षणों को देख सकेंगे। पर्यटक समुद्र के सुंदर दृश्य का आनंद लेने के लिए दो दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। यद्यपि यह पुल कांच से बना है, फिर भी यह काफी मजबूत है। इसका आकार आंखों को लुभाने वाला है। इस पर चलना लोगों के लिए रोमांचकारी अनुभव होगा।