Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड विधानसभा में भारी बवाल! आजसू विधायक तिवारी महतो 'मार्शल आउट', भाजपा का वेल में हंगामा; जानें ... रांची में खराब मौसम का कहर! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नहीं कर सकी लैंडिंग; हवा में चक्कर काटने ... रांची में एलपीजी को लेकर हाहाकार! मिडिल ईस्ट युद्ध के खौफ से गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें; प्रशा... "अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी!" बजट सत्र के 10वें दिन अचानक 'एक्शन' में आई बीजेपी; सदन में अफसरशाही क... Sahibganj Road Accident: साहिबगंज में बाइक हादसे का शिकार, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत; ओवरस्पीडिंग... छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की लहर! सीएम विष्णु देव साय से मिले जापान के मंत्री आबे नोरिआकि; इंडस्ट्र... Dhamtari Sindhi Samaj Event: धमतरी में सास-बहू के अटूट रिश्ते का सम्मान, सिंधी समाज ने पेश की मिसाल;... सावधान! दुर्ग-रायपुर के बीच 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर; भारी जाम और रूट डायवर्जन की तैय... दुर्ग में गैस सिलेंडर पर 'महा-संग्राम'! कांग्रेस ने फूंका पुतला, बीजेपी बोली- "रसोई तक पहुँचा अंतररा... नक्सलवाद के 'डेथ जोन' में तिरंगा! अबूझमाड़ का बोटेर बना शांति का प्रतीक; जहाँ मारा गया था बसवराजू, व...

केजरीवाल ने नीतीश और चंद्रबाबू को लिखा पत्र

अमित शाह के एक बयान से गरमायी राष्ट्रीय राजनीति

  • गृहमंत्री ने माफी मांगने से किया इंकार

  • इस बयान से पूरा देश अब स्तब्ध हैं

  • आप भी इस हालत पर विचार करें

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दलितों के मसीहा डॉ. अंबेडकर पर अपमानजक टिप्पणी करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू को पत्र लिखा है।

श्री केजरीवाल ने श्री कुमार और श्री नायडू को गुरुवार को लिखे पत्र में कहा है कि मैं आपको यह पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर लिख रहा हूं, जो न केवल हमारे संविधान, बल्कि बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में संसद में, देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के नाम पर की गई टिप्पणी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।

उनका यह कहना कि अम्बेडकर- अम्बेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है’ न केवल अपमानजनक है बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बाबा साहब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है। आप नेता ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर, जिन्हें कोलंबिया विश्वविद्यालय ने डॉक्टर्स ऑफ लॉ से सम्मानित किया था, जिन्होंने भारत के संविधान को रचा और समाज के सबसे वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का सपना देखा, उनके बारे में ऐसा कहने का साहस आखिर भाजपा ने कैसे किया?

उन्होंने कहा है कि इससे देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ये बयान देने के बाद श्री शाह ने माफी मांगने की बजाय अपने बयान को उचित ठहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से श्री शाह के बयान का समर्थन किया। इसने जले पर नमक छिड़कने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोगों को लगने लगा है कि बाबा साहब को चाहने वाले अब भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते। बाबा साहब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा हैं। भाजपा के इस बयान के बाद लोग चाहते हैं कि इस मसले पर आप भी गहराई से विचार करें।