Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

बिरला से मिले राहुल,किया सदन चलाने का आग्रह

लोकसभा में गतिरोध पर नेता प्रतिपक्ष ने की पहल

  • खुद राहुल गांधी ने इसकी जानकारी दी

  • अंदर कहे गये अपशब्दों को हटाया जाए

  • देश के जरूरी मुद्दों पर सदन में चर्चा हो

नयी दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और कहा कि वे चाहते हैं कि संसद चले इसलिए सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाई जानी चाहिए। श्री गांधी ने सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले श्री बिरला से उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि सदन की कार्यवाही चलाई जानी चाहिए।

विपक्ष के नेता ने श्री बिरला से मुलाकात के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ आज बैठक की और उनसे कहा है कि हाउस चलना चाहिए और हम चाहते हैं हाउस चले। हाउस चलाना हमारी नहीं उनकी जिम्मेदारी है। मैंने उनसे यह भी कहा कि हमारी पार्टी के सांसद चाहते हैं कि मेरे खिलाफ जो अपशब्द कहे गये हैं उनको हटाया जाना चाहिए।

मेरे खिलाफ सदन में की गई अपमानजनक टिप्पणियों को कार्यवाही से सरकार हटा दे। श्री बिरला ने इस पर आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर विचार करेंगे और इसकी जांच करेंगे। मैंने उनसे आग्रह किया है कि सदन चलना चाहिए। उन्होंने कहा हम सदन चलाना चाहते हैं इसलिए हमने निर्णय लिया है सत्ता पक्ष के लोग कुछ भी कहें लेकिन हम चाहते हैं कि सदन चले और 13 दिसम्बर को सदन में संविधान पर चर्चा हो। हमारी पूरी कोशिश है कि सदन चले।

वे अडानी पर चर्चा से बच रहे हैं और वे हाउस नहीं चलाना चाहते हैं लेकिन हम इस मुद्दे को छोड़ेंगे नहीं। हमारा उद्देश्य है कि सदन चलना चाहिए और सदन में चर्चा होनी चाहिए। वे मेरे बारे में कहते रहें लेकिन सदन में 13 दिसंबर को संविधान के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा हो। वे हम पर आरोप लगाते रहेंगे सदन लेकिन चलना चाहिए।