Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
iPhone Comparison 2026: iPhone 15, 16 या iPhone 17? जानें इस साल कौनसा मॉडल खरीदना है आपके लिए बेस्ट Ek Din Box Office: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल; पहले दिन 1 करोड़ के लिए भी तरसी, 'लवयापा' ... Accident News: सेल्फी के चक्कर में उजड़ गए तीन घर! बांध में डूबने से 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, रेस्क... H5N1 Outbreak: कर्नाटक में मोरों पर बर्ड फ्लू का हमला! 44 की मौत से मचा हड़कंप, सरकार ने जारी की एडव... Shocking News: मौज-मस्ती कर रहे बेटे की पिता ने ही कर दी पुलिस से शिकायत; खुला 20 लाख रुपए की चोरी क... DDA New Housing Policy: दिल्ली मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास मिलेंगे किफायती फ्लैट्स; जानें क्य... IPL 2026: आखिर मैच डे पर CSK के ड्रेसिंग रूम से क्यों गायब हैं MS Dhoni? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया... India Remittances: मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद प्रवासियों ने भरी भारत की तिजोरी; RBI डेटा में हुआ बड़ा... Jabalpur News: 'मौत भी जुदा न कर सकी प्यार', बरगी बांध हादसे पर बोले धीरेंद्र शास्त्री; पीड़ितों के ... Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर लगी खास तकनीक; झपकी आते ही ड्राइवर को कर देगी अलर्ट, हादसों पर...

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को दी जमानत शर्तों में ढील

बहुचर्चित दिल्ली शराब घोटाला मामले में नया फैसला

  • थाना में हाजिरी की लगी थी शर्त

  • शीर्ष अदालत ने ही जमानत दी है

  • निचली अदालत में उपस्थित हों

राष्ट्रीय खबर

नयी दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राहत देते हुए जमानत की शर्तों में बुधवार को ढील दे दी। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने सिसोदिया की जमानत के मामले में अपने पिछले आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को हर सोमवार और गुरुवार को संबंधित जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने की शर्त जरूरी नहीं है हालांकि, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित रूप से निचली अदालत में उपस्थित होना चाहिए।

श्री सिसोदिया ने हर सोमवार और गुरुवार को संबंधित जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने की जमानत की शर्तों में ढील के लिए शीर्ष अदालत से गुहार लगाई थी। उच्चतम न्यायालय ने गत नौ अगस्त को श्री सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)- दोनों मामलों में जमानत देकर उन्हें बड़ी राहत दी थी।

अदालत ने यह देखते हुए जमानत दी थी कि मुकदमे की सुनवाई में देरी और श्री सिसोदिया के लंबे समय तक जेल में रहने से संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वतंत्रता के उनके अधिकार पर असर पड़ रहा है। शीर्ष अदालत ने जमानत की शर्तों में श्री सिसोदिया को प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था।

इसके बाद शीर्ष अदालत ने जमानत देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के 21 मई, 2024 के आदेश को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को उपमुख्यमंत्री रहते हुए 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया था।