Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

पुलिस की गोली से सात माओवादी मारे गये

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर जोरदार मुठभेड़

  • गुप्त सूचना पर गयी थी पुलिस

  • करीब एक घंटे तक गोलीबारी

  • इलाके की तलाशी अब भी जारी

मुलुगुः छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की सीमा पर मुलुगु जिले के इटुरनगरम वन क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली नेता सहित सात माओवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, माओवादी विरोधी दस्ते के साथ समन्वय में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स ने जंगल में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षा बलों से मुठभेड़ होने पर माओवादियों ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसके बाद हुई गोलीबारी में सात माओवादी मारे गये। मृतकों की पहचान नक्सली नेता कुरसम मंगू उर्फ भद्रू उर्फ पापन्ना (35), एगोलापु मल्लैया उर्फ मधु (43), मुसाकी देवल उर्फ करुणाकर (22), जय सिंह (25), किशोर (22), कामेश (23) के रूप में हुयी।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से दो एके-47, एक इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग जारी है। मुलगु जिले के पुलिस अधीक्षक शबरी सिंह ने बताया कि जिले के चालपाका के जंगलों में माओवादियों की होने की सूचना मिली थी जिसके तहत ग्रे हंट जवानों को इस इलाके में भेजा गया था।

आज सबेरे से ही ग्रेहंट फोर्स और नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे से अधिक तक गोलीबारी होती रही। इस गोलीबारी में सात नक्सली मारे गए शव बरामद कर शिनाख्त भी की गई। मौजूद पुलिस बल पूरे इलाके की तलाशी में अब भी लगे हुए हैं। हाल के दिनों में नक्सल प्रभावित राज्यों में पुलिस के साथ साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी सक्रिय हैं।

हाल ही में छत्तीसगढ़ में भी लगातार तीन अलग अलग मुठभेड़ों में माओवादियों के कई प्रमुख नेता सहित अन्य नक्सली मारे गये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे देश के नक्सली का सफाया कर देने का एक वादा भी देश से किया है।