Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

गांव पर हुए हमले में चालीस की मौत

मध्य माली में फिर से आतंकवादी हमले की आशंका

मोप्तीः मध्य माली के एक गांव पर हमले में करीब 40 लोगों की मौत होने की सूचना है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उग्रवाद से ग्रस्त मध्य माली के एक गांव पर हमला कर करीब 40 लोगों की हत्या कर दी है।

यह हमला सोमवार को मोप्ती क्षेत्र के जिगुइबोम्बो गांव में हुआ – माली के उत्तर और मध्य में कई इलाकों में से एक जहां अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े जिहादी समूह एक दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं। बैंकास के मेयर मौलेये गुइंडो ने फोन पर बताया, यह एक बहुत ही गंभीर हमला था, हथियारबंद लोगों ने गांव को घेर लिया और लोगों पर गोलियां चलाईं।

वह मृतकों की संख्या नहीं बता पाए, लेकिन दो स्थानीय अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि करीब 40 लोग मारे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया, यह नरसंहार था, उन्होंने उस गांव को घेर लिया जहां एक शादी थी… वहां दहशत फैल गई, कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन कई लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर पुरुष थे।

उन्होंने हमलावरों की पहचान नहीं की और अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। सेना के प्रवक्ता से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। माली में विद्रोह की जड़ें जमने और पड़ोसी बुर्किना फासो और नाइजर में फैलने के बाद से पश्चिम अफ्रीका के मध्य साहेल क्षेत्र में हिंसा बढ़ गई है, जिसमें हजारों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए।

असुरक्षा की वजह से 2020 से माली में दो, बुर्किना फासो में एक और नाइजर में एक तख्तापलट हुआ है। वैसे इस हमले ने साबित कर दिया है कि देश के अनेक हिस्सों में अब भी सरकार का पूरी तरह नियंत्रण नहीं है। इन इलाकों में हथियारबंद आतंकवादी दिन दहाड़े सरकार को चुनौती देने की स्थिति में बने हुए हैं।