Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई सामग्री से सूरज की रोशनी से पराबैगनी प्रकाश, देखें वीडियो Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस...

केदारनाथ के पास निजी हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ

हेलीकॉप्टर से लाते वक्त गिर गया नीचे

  • निजी कंपनी का था यह हेलीकॉप्टर

  • वायुसेना का एमआई 17 ला रहा था

  • संतुलन बिगड़ा तो बीच में गिराना पड़ा

देहरादून: उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में बीते 24 मई को लैंडिंग के दौरान, तकनीकी खराबी आने से जिस हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी, वह शनिवार सुबह क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर को ठीक करने के उद्देश्य से वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर की मदद से टांग (हैंग) कर, गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान, थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में खराब हेली गिर गया। जानकारी के अनुसार, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के गोताखोर मौके पर पहुंच, नदी में हेली का मलवा खोज रहे हैं। जबकि, रूद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी (डीटीओ)ने दावा किया कि एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया।

एसडीआरएफ के कमांडेंट, आईपीएस मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज पुलिस चौकी, लिनचोली के माध्यम से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को सूचना मिली कि एक प्राइवेट कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा टो कर श्री केदारनाथ हेलीपैड से गोचर हेलीपैड के लिए ले जाया जा रहा था। थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में खराब हेली गिर गया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।

दूसरी ओर डीटीओ रूद्रप्रयाग राहुल चौबे ने बताया कि 24 मई को क्रिस्टल एविएशन कंपनी में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई थी। पायलट की सूझबूझ से हेली में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।

उन्होंने बताया कि आज खराब हेली को ठीक करवाने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी। जिसके लिए सुबह करीब सात बजे वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेली को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था। थोड़ा दूरी पर आते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से एमआई 17 का बैलेंस बिगड़ने लगा, जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलीकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा।

श्री चौबे बताया कि हेली में कोई यात्री या सामान नहीं था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि हेली क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित अफवाह न फैलाई जाए।