Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

राष्ट्रीय खबर में प्रकाशित खबर हुई सच भट्टी बने सीआईएसफ का नया डीजी

बिहार का कार्यकाल ईमानदार पर उपलब्धि कुछ नहीं


  • दो माह से इसकी चर्चा चल रही थी

  • एक साल आठ माह रहे बिहार में

  • बिहार के अगले डीजीपी पर माथापच्ची

दीपक नौरंगी


पटनाः बिहार के डीजीपी के बदलने की चर्चा अब सच हो गई है। बिहार के नए डीजीपी कौन होंगे यह कहना कठिन होगा लेकिन नए डीजीपी की जिम्मेदारियां बहुत रहेगी। विभाग में बहुत सी गड़बड़ियां देखी गई जिसके कारण जिले में वरीय पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही देखी गई। जिसके वजह से थानेदारों और पुलिस इंस्पेक्टर की मनमानी चली।

जिससे आम लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब नए डीजीपी कैसे पुलिस विभाग में हुई लापरवाही को सुधरेंगे, कहां क्या खामियां हैं कैसे इसको ठीक करेंगे, यह तो नए डीजीपी के पदभार ग्रहण करने के बाद ही मालूम पड़ेगा। फिलहाल बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी साहब को सीआईएसफ का डीजी बनाने का आदेश गृह मंत्रालय ने जारी कर दिया है।

देखिए इस पर वीडियो रिपोर्ट

 

उक्त आदेश में एक और आर्डर है सीमा सुरक्षा बल के डीजी रैंक को तबादला करते हुए बीएसएफ का नया डी जी डॉ दलजीत सिंह चौधरी को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का डीजी बना दिया गया।

वहीं दूसरी और 1992 बैच के आईपीएस भृगु श्रीनिवासन को भी केंद्र सरकार के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है सरकार ने 1992 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी बी श्रीनिवासन को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है।

श्रीनिवासन का कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 अगस्त 2027 तक रहेगा। बिहार का नया डीजीपी किसे बनाएगा इसको लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारी में कई तरह की चर्चाएं हो रही है

लेकिन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना अंतिम निर्णय क्या लेंगे इस पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। 1990 बैच के आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी की कार्यशैली को लेकर लगातार बिहार में सवाल उठते रहे हैं।

अब देखना यह है कि बिहार पुलिस महक में किस तरह से बदलाव होता है। आने वाले दिनों में क्या होता है क्योंकि पुलिस मुख्यालय में दो बड़े अनमोल रतन जो डीजीपी साहब के काफी करीब थे।

उनका प्रभाव पुलिस मुख्यालय में देखा गया जिसमें आईजी मुख्यालय राकेश राठी साहब प्रभावशाली आईपीएस पदाधिकारी के रूप में चर्चा में रहे। इस तरह पी कन्नन साहब जो सीआईडी के आईजी है वह भी डीजीपी साहब के करीब माने गए।

विशाल शर्मा साहब की पोस्टिंग डीजीपी साहब किसी जिले उनको पुलिस कप्तान बनना चाहते थे। पुलिस मुख्यालय से लेकर जिले स्तर के पदाधिकारी के कार्यों में बड़ी लापरवाही देखी गई लेकिन सरकार अब बिहार का अगला पुलिस मुखिया किसे बना देती है इस पर सब की पहली नजर रहेगी। हम सिर्फ सच दिखाने का जरिया है हमारा किसी से कोई निजी मतभेद नहीं है जो सच होता है वही हम दिखाते हैं।