Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला अंत! सहारनपुर में रोहित की हत्या के पीछे निकला जिगरी दोस्त, कार में र... भिंड में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर बड़ी लूट! लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन और 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमा... 200 KM तक फिल्मी चेज़! महिला के जेवर लूटकर भाग रहे ईरानी गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा रील का चस्का पड़ा महंगा! सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने के लिए युवक ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने पहुंचाय... MP Bus Strike Updates: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल वापस, सरकार ने विवादित अधिसूचना को किया होल्ड Ujjain News: उज्जैन में लड्डू के अंदर निकला नाखून, फूड डिपार्टमेंट ने जांच के लिए भेजा सैंपल Vidisha Holi Tradition: विदिशा में 100 साल पुरानी रावजी की होली, माचिस से नहीं बंदूक की गोली से होता... दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, सरेराह हुई हत्या से इलाके में ... Crime News: गर्लफ्रेंड की बहन से बात करने की जिद में युवक ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी सावधान! 'घुमाने' के बहाने 8 साल की मासूम को ले गया बुजुर्ग, फिर जो किया वो सुनकर कांप जाएगी रूह

जीपीएस लगा गिद्ध मिला, पुलिस जांच शुरु, देखें वीडियो

पक्षी के पैर में नंबर वाला रिंग

बेरमोः सोमवार को दोपहर होते होते सोशल मीडिया पर एक खबर खुब सुर्खियां बटोरने लगी जिसकी सच्चाई को हर कोई जानने के इच्छुक थे। सोशल मीडिया से अब तक मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ अंतर्गत कोनार डैम के समीप मछुआरों ने जाल लगाया था जिसमें एक प्रवासी पक्षी गिद्ध पकड़ा गया है। उक्त गिद्ध के शरीर पर डिवाइस जैसा कोई चीज लगा हुआ है। इतना ही नहीं गिद्ध के पैर में एक रिंग लगा हुआ है जिस पर कोई नंबर लिखा हुआ है और बंग्लादेश की राजधानी ढाका लिखा हुआ बताया जाता है।

बरामद गिद्ध काफी थका हुआ भी लग रहा है जिससे साफ लगता है कि वह काफी दूर से प्रवास कर यहां तक पहुचा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंचे हुए हैं। हालांकि पुलिस भी इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है। लेकिन आसपास लोग डरे हुए हैं। लोगो की माने तो इस तरह के विशालकाय गिद्ध इस क्षेत्र आसपास कभी नहीं देखा गया है। लोगों का मानना है कि निश्चित ही यह गिद्ध कही दूर से उड़ कर इस क्षेत्र में पहुँचा है मगर सवाल उठता है कि पक्षी के शरीर पर डिवाइस क्यू बंधा है क्या इस गिद्ध को जासूस बनाना झारखंड भेजा गया है। बहरहाल गहन जांच का विषय है यह मामला।