Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आ... ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मच... Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के 'प्रोजेक्ट चीत... उज्जैन में साध्वी का 'महा-साजिश' फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ... होटल के बंद कमरे में 'खूनी खेल'! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईव... Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण... भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले 'प्रेग्नेंट' बताया, फिर निकला ट्यूमर; इल... Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी...

सिल्ली में सुदेश को घेरने की राजनीति का पहला सीन सामने आया

जयराम महतो ने किया बदलाव संकल्प महासभा


  • बाइक रैली लेकर सभा में पहुंचे देवेंद्र

  • स्थानीयता के मुद्दे पर आंदोलन लोकप्रिय

  • राज्य सरकार की गलत नीतियों की निंदा


रांचीः झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आज रविवार को मुरी सिल्ली में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान अंसारी ने लोगों को संबोधन किया।

टाइगर जयराम महतो ने घंटों तक लोगों में अभिभाषण प्रस्तुत किया और राज्य क्षेत्रीय मुद्दों पर खूब गरजे। राज्य सरकार के गलत नीतियों पर बोले। तत्कालीन विधायक सुदेश महतो को राज्य में सबसे अधिक समय तक सत्ताधारी सरकार में रहने की बाद भी राज्य के नीति निर्माण पर कोई पहल नहीं करने का बात कहा।

साथ ही जयराम ने कहा कि हमारा संगठन पुरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इस एलान से साफ हो गया कि इतने दिनों से जिस बात का अनुमान लगाया जा रहा था, वह दरअसल सही आकलन था। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अब सुदेश महतो को घेरने की तैयारी कर ली गयी है। वरना इसे सुदेश महतो की सबसे सुरक्षित सीट के तौर पर आंका जाता था। उन्हें चुनौती देने वाले अमित महतो अपनी नाराजगी की वजह से झामुमो से अलग हो गये हैं।

जनसभा में वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने क्षेत्र में बाइक रैली के साथ सभा में प्रवेश किया। यह बदलाव बाइक रैली बंता मोड़ से प्रारंभ होकर टुटकी नवाडीह एवं झारखंड मोड होते हुए मूरी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। साथ ही बताते चलें के कार्यक्रम से पूर्व बंता मोड में वीर बिरसा मुंडा एवं झारखंड मोड में शहीद निर्मल महतो को माल्यार्पण प्रस्तुत किया गया। आज के इस जनसभा में रिजवान अंसारी, दिपक महतो, इंतेसाम अली, राजु महतो, गुलाम हुसैन, डॉ देवेंद्र, संजीव आदि केंद्रीय संगठन पदाधिकारी गण मौजूद रहे।