Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे टीएमसी के बागी सांसद; क्या भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ... Sattu Paratha Recipe: शेफ कुणाल कपूर स्टाइल सत्तू का पराठा और चोखा; घर पर बनाएं ढाबा जैसा स्वाद Somvati Amavasya 2026: अधिकमास की सोमवती अमावस्या आज; जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और दान का महत्व AC Buying Guide 2026: इन्वर्टर AC लेना फायदेमंद है या नॉन-इन्वर्टर? बिजली बिल कम करने का सही तरीका Crude Oil Price Drop: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 4% सस्ता, क्या पेट्रोल-डीजल के घटेंगे दाम? US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने के लिए बनी प्रारंभिक सहमति; ईरान को मिल सकती है 300 अरब ड... Veer Pahariya Upcoming Movie: 'बेनाम' से वापसी करेंगे वीर पहाड़िया; महेश भट्ट की फिल्म में निभाएंगे ... Vidarbha Pro T20 League Final: पगारिया स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन; आखिरी ओवर में संस्कार चावटे का कमाल West Bengal Politics: लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे टीएमसी के बागी सांसद; क्या भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ... Siwan Unique Wedding: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी तो ग्रामीणों ने कराई शादी; वीडियो हुआ वायरल

प्याज निर्यात पर प्रतिबंध ने एनडीए को रुलाया

अपने साथ भेदभाव ने भड़के हुए थे महाराष्ट्र के किसान

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः प्याज उत्पादक संघ के अध्यक्ष भरत दिघोले ने कहा, प्याज की कीमतों के मुद्दे को सत्तारूढ़ गठबंधन ने बहुत हल्के में लिया। किसानों ने किसी भावनात्मक मुद्दे पर पड़ने के बजाय अपनी अर्थव्यवस्था को प्रमुखता देने का फैसला किया। नासिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले, प्याज उत्पादक संघ के अध्यक्ष भरत दिघोले को घर पर रहने का नोटिस दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि दिघोले मोदी की यात्रा के दौरान प्याज की कीमतों को लेकर आंदोलन न कर सकें।

मंगलवार को, जैसे-जैसे नतीजे आ रहे थे, नासिक जिले के दोनों एनडीए उम्मीदवार – भाजपा (डिंडोरी) की केंद्रीय मंत्री डॉ भारती पवार और नासिक से शिवसेना के उम्मीदवार हेमंत गोडसे (शिवसेना के एकनाथ शिदने) अपने एमवीए विरोधियों से पीछे चल रहे थे। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिघोले और क्षेत्र के अन्य प्याज उत्पादकों ने कहा कि यह पूरी तरह से प्याज पर निर्यात प्रतिबंध के कारण हुआ है, जिससे किसानों को अपने नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

प्याज की खुदरा कीमतों में संभावित वृद्धि से चिंतित केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस फैसले के बाद प्याज की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई। इस बीच, सूखे ने उत्पादन को प्रभावित किया, जिससे प्याज उत्पादकों की चिंताएं दोगुनी हो गईं। चुनाव नजदीक आने पर केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात की अनुमति देकर किसानों के गुस्से को कम करने की कोशिश की।

लेकिन 550 डॉलर प्रति टन के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) और 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क की दोहरी मार के कारण केंद्र किसानों के गुस्से को शांत नहीं कर सका। महाराष्ट्र के करीब छह लोकसभा क्षेत्रों में किसानों के लिए नकदी फसल के रूप में प्याज की अहम भूमिका है। नासिक और डिंडोरी के अलावा अहमदनगर, शिरुर, बीड और औरंगाबाद में भी प्याज एक महत्वपूर्ण फसल है।

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान प्याज की कीमतों में उछाल जारी रहा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इसे दबाने की कोशिश की। अहमदनगर से भाजपा उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल ने तो यहां तक ​​दावा किया था कि निर्यात को सोच-समझकर अनुमति दी जा रही है। नतीजा यह हुआ कि महाराष्ट्र के प्याज ने ही एनडीए के आंसू निकाल दिये और पूरी राजनीति को पलटकर रख दिया।