Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विशाल डेटा स्टोर करने में थ्री डी तकनीक Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ वैश्विक चिप निर्माण में भारत की बढ़ती धमकः  मोदी ईरान युद्ध को जल्द समाप्त करना चाहते हैः ट्रंप प्रतिनियुक्ति पर आये सेना के अफसर पर कार्रवाई मसूद अजहर के भाई ताहिर की रहस्यमय मौत दूसरे राज्यों के वोटरों को जोड़ने की कवायद पकड़ी गयी

मोदी का ध्यान पूरा दिल्ली रवाना हो रहे

कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक पर दो दिनों तक रहे पीएम

राष्ट्रीय खबर

चेन्नईः प्रधानमंत्री मोदी ने कन्याकुमारी में ध्यान के अंतिम दिन की शुरुआत सूर्योदय के दौरान सूर्य अर्घ्य देने के बाद अपने ध्यान के तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत की। हर किस्म की आलोचना के बाद भी यहां मुख्य धारा की मीडिया का जमावड़ा लगा है और वे हर पल श्री मोदी की गतिविधियों की जानकारी देते रहे।

इस बारे में जानकारी देने वाले एक अधिकारी ने कहा श्री मोदी ने सूर्य अर्घ्य दिया, जो सूर्य को नमस्कार करने से जुड़ी आध्यात्मिक प्रथा से जुड़ा एक अनुष्ठान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अर्ध्य के लिए एक छोटे बर्तन से थोड़ा पानी समुद्र में अर्घ्य के रूप में डाला और अपनी प्रार्थना माला (जप माला) का उपयोग करके प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी भगवा वस्त्र पहने हुए थे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उन्होंने अपने हाथों में ‘जप माला’ लेकर मंडपम के चारों ओर चक्कर लगाया।

कन्याकुमारी अपने सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है और स्मारक तटरेखा के पास एक छोटे से टापू पर स्थित है। विवेकानंद रॉक मेमोरियल में, प्रधानमंत्री ने 30 मई की शाम को ध्यान शुरू किया और शनिवार की शाम को उनका यह काम पूरा हो गया।