Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

भाजपा में संविधान बदलने की हिम्मत नहीः राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतिम दिन मीडिया भी निशाने पर


  • भाजपा से भयभीत होने की जरूरत नहीं

  • यह विचारधारा की लड़ाई है पार्टी की नहीं

  • पांच गारंटियों को घोषणा पत्र में शामिल करेंगे


राष्ट्रीय खबर

मुंबईः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, भाजपा ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है, लेकिन सच्चाई और लोगों का समर्थन हमारे पक्ष में है।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संविधान को बदलने की हिम्मत नहीं है। गांधी ने मुंबई में अपनी न्याय संकल्प पदयात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, चिंतित होने की जरूरत नहीं है, यह मत सोचिए कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वे संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा, भाजपा बहुत शोर मचाती है, लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है। उन्होंने मीडिया पर कब्ज़ा कर लिया है लेकिन सच्चाई और लोगों का समर्थन हमारे पक्ष में है। केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई दो अभिव्यक्तियों के बीच है, न कि केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच।

उन्होंने कहा, कोई सोचता है कि देश को केंद्रीय रूप से चलना चाहिए, जहां एक ही व्यक्ति के पास सारा ज्ञान हो। इसके विपरीत, हमारा मानना है कि सत्ता का विकेंद्रीकरण होना चाहिए, और लोगों की आवाज़ सुनी जानी चाहिए। 9 मार्च को, भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि उनकी पार्टी को संविधान में संशोधन करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है।

कांग्रेस द्वारा इसमें की गई विकृतियों और अनावश्यक परिवर्धन को ठीक करें। कांग्रेस नेता ने शनिवार को मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस का दूसरा बड़े पैमाने का आउटरीच कार्यक्रम था, जिसके दौरान गांधी ने 15 राज्यों में 6,200 किलोमीटर की यात्रा की। इसकी शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी।

इस बीच चुनावी घोषणा पत्र के बारे में कांग्रेस ने कहा है कि उसका घोषणा पत्र जल्द ही सामने आ जाएगा लेकिन पार्टी ने जिन पांच न्याय में जनता को 25 गारंटी देने का जो वादा किया है वे सब उसके चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है।  कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, पार्टी ने जो पांच न्याय घोषित किए हैं उनमें युवा न्याय,नारी न्याय,किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय शामिल हैं और इनमें दी गयी 25 गारंटी हमारे घोषणापत्र से ही आती हैं।

उन्होंने कहा, हमारी मैनिफेस्टो वर्किंग कमेटी की परसों बैठक होगी। उसके बाद हम अपने घोषणापत्र को जारी करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी ने कहा कि हम अन्याय के अंधकार में न्याय का दीया जला रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ संपन्न हुई। यह उचित था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा बाबा साहेब अंबेडकर की पवित्र चैत्य भूमि पर समाप्त हो।

हमारे संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को इस समय कमजोर किया जा रहा है। ऐसे समय में कल रात राहुल गांधी जी ने 70 लोगों के साथ संविधान को बचाने की शपथ ली। उन्होंने चुनावी चंदे को लेकर भी सवाल उठाया और कहा,जिन कंपनियों का मुनाफा 20 करोड़ रुपए है वे 400 करोड़ रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदती हैं। ये पैसा कहां से आया, ये किसका पैसा है। इलेक्टोरल बॉन्ड साफ तौर से मनी लॉन्ड्रिंग का एक रूट है। चुनावी बाँड से मिले चन्दे की सूची में भाजपा को करीब 6000 करोड़ रुपये मिले हैं और सूची में कांग्रेस का तीसरा स्थान है।