Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... वर्फीले प्रदेश में सोना उगल रहा है माउंट एरेबस, देखें वीडियो Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ...

दुष्कर्मी के साथ मंच साझा, जवाब दें मोदी: कांग्रेस

करतूत बाहर आयी तो विदेश भाग गया है मुख्य अभियुक्त


  • पूर्व पीएम देवगौड़ा का पोता है वह

  • मोदी को मामले की पूरी जानकारी थी

  • स्मृति ईरानी और महिला आयोग चुप क्यों


राष्ट्रीय खबर

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के हासन में जनता दल-एस के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और यौन शोषण के गंभीर आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के साथ चुनावी मंच साझा कर देश की महिलाओं का अपमान किया है और इसके लिए उन्हें जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से सांसद है और वह श्री देवगौड़ा का पोता और मोदी परिवार का हिस्सा है। प्रज्वल रेवन्ना ने सैकड़ों महिलाओं का जीवन तबाह किया और देश छोड़कर भाग गया।  उन्होंने कहा, प्रज्वल के हजारों पॉर्न वीडियो वायरल हैं, जिनमें ये हर उम्र की महिला का यौन शोषण कर रहा है।

इन महिलाओं में पार्टी की कार्यकर्ता, घर के अंदर काम करने वाली महिलाएं, सांसद और जिला पंचायत की महिलाएं शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि श्री मोदी प्रज्वल की दरिंदगी के बारे में जानते थे, फिर भी उन्होंने उसे अपना साझा उम्मीदवार बनाया। उसके साथ मंच साझा किया, उसकी तारीफ की, पीठ थपथपाई और उसके लिए वोट मांगे।

उन्होंने दावा किया कि श्री मोदी प्रज्वल के बारे में सब कुछ जानते थे। उन्होंने कहा दिसंबर 2023 में भाजपा के नेता देवराज गौड़ा ने श्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पेनड्राइव और प्रज्वल रेवन्ना के यौन शोषण के बारे में जानकारी दी और उसे उम्मीदवार बनाने से मना किया।

जब श्री शाह कर्नाटक दौरे पर गए, तब भी भाजपा के पूर्व विधायक प्रीतम गौड़ा समेत कार्यकर्ताओं ने उनसे प्रज्वल रेवन्ना को टिकट देने से मना किया लेकिन सब जानते हुए भी श्री मोदी ने हासन सीट से उसे उम्मीदवार बनाया। कर्नाटक महिला आयोग ने जब इस मामले का संज्ञान लिया और विशेष जांच दल-एसआईटी गठित की तो प्रज्वल देश छोड़कर भाग गया

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मामले में श्री मोदी से जवाब मांगते हुए कहा कि उन्होंने इस दरिन्दे को अपना साझा उम्मीदवार क्यों बनाया और श्री मोदी हर बार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के साथ क्यों खड़े रहते है। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। मीडिया में इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हो रही है, हर जगह केवल सन्नाटा है।